- Hindi News »
- Business »
- Rbi Increased Upi Transaction Limit
आम जनता को मिला खास तोहफा, इस फेस्टिव सीजन यूपीआई पेमेंट का बढ़ा दायरा
देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने आज मौद्रिक नीति समिति में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश की आम जनता यूपीआई के जरिए छोटे ट्रांजेक्शन करने वाले कस्टमर्स को फायदा देने की योजना बनायी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

यूपीआई लाइट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने आज मौद्रिक नीति समिति में कुछ अहम फैसले लिए है। इस बार आरबीआई ने रेपो रेट की दर को दसवीं बार स्थिर रखा है। साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश की आम जनता को फेस्टिवल सीजन में एक खास तोहफा दे दिया है। इस फैसले से यूपीआई के जरिए छोटे ट्रांजेक्शन करने वाले कस्टमर्स को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। इस मौद्रिक नीति समीक्षा में यूपीआई को लेकर 3 अहम बदलाव किए गए है। इसके कारण आम जनता के साथ ही छोटे ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
कौन से है 3 बड़े फैसले
1. आरबीआई ने यूपीआई 123पे की लिमिट को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसकी लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये तक कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
नागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती
बैंक फ्रॉड हुआ तो घबराएं नहीं! RBI ला रहा है मुआवजे का नया नियम, अब ग्राहकों को वापस मिलेगा डूबा हुआ पैसा
आज से 4 दिन बैंक बंद, SBI ने देर रात नोटिस जारी कर खाताधारकों को किया सतर्क
2. यूपीआई लाइट जिसकी वॉलेट लिमिट को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये तक कर दिया गया है। इसका सीधा असर देश के आम लोगों को होने वाला है, क्योंकि बताया जा रहा है कि आम जनता छोटे ट्रांसेक्शन के लिए यूपीआई लाइट का जमकर उपयोग करते हैं।
3. यूपीआई लाइट के हर ट्रांसेक्शन लिमिट को भी बढ़ाया गया है। इसकी लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति ट्रांसेक्शन कर दिया गया है।
आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई को दिया महत्व
रिजर्व बैंक ने इस एमपीसी में कुछ अहम फैसले लिए है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि, यूपीआई ट्रांसेक्शन की मदद से भारत के आर्थिक हालात में बड़ा सुधार आया है। इसकी बदौलत देश में पैसों का ट्रांसेक्शन करना काफी सरल हो गया है।
ये भी पढ़ें :- महंगाई से लड़ाई जारी, नहीं कम हुई आपकी लोन EMI, रेपो रेट में नहीं कोई बदलाव
होम लोन और कार लोन में नहीं हुआ बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने इस मौद्रिक नीति समिति में रेपो रेट की दर को दसवीं बार स्थिर रखा है, इस दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव ना करने का सीधा मतलब है कि होम लोन, ऑटो लोन और बाकी अन्य लोन की ईएमआई में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। आरबीआई के इस फैसले से जनता को बेहद राहत मिली है।
Rbi increased upi transaction limit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दो ताकतवर नेता साथ! बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक शुरू, व्यापार और युद्ध के खतरों पर फैसला संभव
May 14, 2026 | 09:00 AMकेंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा और आधुनिक; विदर्भ की उड़ान को नई रफ्तार
May 14, 2026 | 08:47 AMईंधन बचाने की मुहिम: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने घटाया काफिला
May 14, 2026 | 08:43 AMTahawwur Rana पर कनाडा मेहरबान? आतंकी साजिश के आरोपी की नागरिकता छीनने में क्यों अटका है कनाडा? ये है वजह
May 14, 2026 | 08:40 AMभंडारा: मक्के के खेत में बिछड़े तेंदुए के शावकों का मां से सफल पुनर्मिलन; साकोली वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
May 14, 2026 | 08:38 AMMilk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट
May 14, 2026 | 08:35 AMकिरीट सोमैया का किशोरी पेडणेकर पर 100 करोड़ घोटाले का आरोप, मुंबई की राजनीति गरमाई
May 14, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














