

Kirit Somaiya Allegations On Kishori Pednekar: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की नेता और पूर्व मुंबई महापौर किशोरी पेडनेकर पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है।
सोमैया ने दावा किया कि कोविड काल के दौरान मुंबई मनपा की तरफ से किए गए कुछ ठेकों और परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं हुई। सोमैया के अनुसार, महालक्ष्मी रेसकोर्स कोविड सेंटर सहित कई परियोजनाओं में नियमों को दरकिनार कर ठेके दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनियों को करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाया गया, जबकि कई सुविधाएं पूरी तरह शुरू भी नहीं हो सकीं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी किशोरी पेडणेकर का नाम कोविड बॉडी बैग खरीद मामले और एसआरए फ्लैट विवाद में सामने आ चुका है। हालांकि उन्होंने हर बार इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है। अब एक बार फिर कोविड काल से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों ने मुंबई की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।