Weather Update: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में भारी बारिश के संकेत, 14 मई के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

India Weather Update May 14: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो कई राज्यों में लू के थपेडे़ पड़ने की संभावना जताई गई है।
Bhandara Vidarbha Weather Alert
आंधी-तूफान का अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Weather Update IMD: देश भर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कहीं तेज धूप और लू क थपेड़े पड़ रहे है। तो कहीं, धूल भरी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। 14 मई, यानी आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में आंधी-तूफान के आसार है। तो कुछ राज्यों में तेज धूप का अलर्ट है।

उत्तर-पश्चिमी भारत

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के आसार है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की उम्मीद है, जिसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है।

उत्तर-पूर्वी भारत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, शामली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश बारिश की उम्मीद है, जबकि बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मध्य और दक्षिणी भारत

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण में, केरल और माहे में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश और अन्य दक्षिणी उप-मंडलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश की चेतावनियां

14 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान और गर्मी की स्थितियां

इसके विपरित कई राज्यों में गर्मी और लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर लू से लेकर लू जैसी स्थितियाँ रहने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा के कुछ अलग-थलग हिस्सों में भी लू जैसी स्थितियां रहने की संभावना है।

दिल्ली/NCR का मौसम

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली का अधिकतम तापमान 38°C से 40°C (सामान्य के करीब) के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C (सामान्य से अधिक) के बीच रहेगा

आपको जानकारी दें, कि उत्तर प्रदेश में बीते दिन तूफान और बारिश का कहर ढाया था। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए तूफान में बुधवार को 37 लोगों की मौत हो गई थी। फतेहपुर में कम से कम नौ, भदोही में सोलह, बदायूं में पांच और सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति की जान गई है। तूफान के चलते पेड़ उखड़ गए, घरों की छतें उड़ गई और कई जगहों पर तूफान के कारण कई कच्चे घरों की दीवार गिरने की खबरें सामने आई, जिसके मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com