- Hindi News »
- Business »
- Rbi Governor Shaktikanta Das On Interest Rate
रेपो रेट में नहीं होगा बदलाव, आरबीआई गवर्नर बोले- ये समय सही नहीं
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्लूमबर्ग इंडिया क्रेडिट फोरम में बयान दिया है कि इस समय ब्याज दर कम करने को लेकर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। आरबीआई ने इसी महीने हुई मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी मीटिंग में ब्याज दर को स्थिर रखने का फैसला लिया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

शक्तिकांत दास (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरों के बारे में अहम बात कही है। उन्होंने कहा है कि अभी ये समय ब्याज दरें घटाने के लिए सही नहीं है। देश में इस वक्त महंगाई भी काफी बढ़ी हुई है और हालात ऐसे हैं कि आगे भी महंगाई कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हम ब्याज दर कम करने जैसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
गौरतलब है कि आरबीआई ने इसी महीने हुई मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी मीटिंग में ब्याज दर को स्थिर रखने का फैसला लिया था। दरअसल अमेरिका के केंद्रीय बैंक अमेरिकी फेड रिजर्व ने इस बार अपने ब्याज दर पर कटौती की थी, लेकिन बाद उम्मीद की जा रही थी, आरबीआई भी इसमें बदलाव जैसा बड़ा फैसला ले सकती है।
महंगाई दर कम होने का इंतजार
ब्लूमबर्ग इंडिया क्रेडिट फोरम में बयान देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि अगर इस समय ब्याज दर को कम कर दे, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आ सकता है। इसीलिए महंगाई दर पर नजर रखना काफी जरूरी है। अगर देश की आर्थिक विकास दर अच्छी होती है, तो ब्याज दर में बदलाव की कोई जरूरत नहीं होती है। अगर महंगाई दर 4 प्रतिशत के आसपास रहती है, तो हम ब्याज दर कम करने पर विचार भी कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए हमने डेटा का इंतजार करना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
अब तुरंत पैसे ट्रांसफर पर लगेगा ब्रेक, 10,000 से ज्यादा UPI भेजने पर 1 घंटे की देरी
दुनिया में बजा भारतीय अर्थव्यवस्था का डंका! विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर $697 अरब के पार, ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
ये भी पढ़ें :- इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST को लेकर शनिवार को होगी GoM मीटिंग
अगले 6 महीने काफी अहम
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार, आने वाले 6 महीने महंगाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होंगे। हम इस बात की पूरी उम्मीद कर रहे है कि महंगाई दर घटकर 4 प्रतिशत के लेवल पर आ जाए। इससे पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने भी ये उम्मीद जतायी थी कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में भी महंगाई दर 4 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। पिछले हफ्ते हुई मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी मीटिंग में 10वीं बार ब्याज दर को स्थिर रखने का फैसला लिया गया था। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर महीने में की होने वाली एमएनसी में ब्याज दरें कम करने की उम्मीद हैं। लेकिन फिलहाल आरबीआई गवर्नर ऐसे किसी फैसले के लिए तैयार नहीं है।
Rbi governor shaktikanta das on interest rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ता नहीं, लेकिन पावरफुल, Vivo T5 Pro 5G आज लॉन्च, यूजर्स के लिए पैसा वसूल या महंगा सौदा?
Apr 16, 2026 | 01:22 PM2021 में TMC ने कैसे दर्ज की बड़ी जीत और बीजेपी क्यों रह गई पीछे, दीदी के आगे क्यों फीका पड़ा दिल्ली का दांव?
Apr 16, 2026 | 01:21 PMकौन है रिदम पंचाल उर्फ मोंटी? 60 से ज्यादा शिकायतें, जिम ट्रेनर से काला जादू मास्टर बनने तक की पूरी कहानी
Apr 16, 2026 | 01:16 PMनागपुर में 410 बाजार प्लॉट चिन्हित, फिर भी 3 जोन में जमीन नहीं! 52 जगहों पर फैल चुका अवैध बाजारों का कब्जा
Apr 16, 2026 | 01:08 PMराज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह: नितिन नवीन और विनोद तावड़े समेत 15 सांसदों ने ली सदस्यता की शपथ, देखें पूरी लिस्ट
Apr 16, 2026 | 01:03 PMBattleground 2 में खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच, प्रोमो में दिखी अभिषेक मल्हान संग जबरदस्त नोकझोंक
Apr 16, 2026 | 01:01 PMमिडिल ईस्ट युद्ध का भयंकर असर: Nepal में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, डीजल 234 रुपये पार
Apr 16, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














