Tesla का भारत में बड़ा धमाका! Axis Bank बना ऑफिशियल फाइनेंसर, अब आसान किस्तों में मिलेगी आपकी ड्रीम कार

Tesla Axis Bank Partnership: टेस्ला और एक्सिस बैंक के बीच भारत में बड़ा समझौता हुआ है। अब ग्राहकों को 10 साल की लंबी अवधि और पूरी तरह डिजिटल लोन प्रक्रिया के साथ टेस्ला खरीदने की सुविधा मिलेगी।
Tesla Axis Bank Partnership
टेस्ला व एक्सिस बैंक के अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tesla Car Loan In India: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के ऋणदाता, Axis Bank ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के लिए 'पसंदीदा फाइनेंसर' बन गया है। इस साझेदारी का सीधा मतलब यह है कि अब भारतीय ग्राहकों के लिए टेस्ला कार खरीदना न केवल आसान होगा, बल्कि उन्हें बैंकिंग की दुनिया के सबसे लचीले लोन ऑफर्स भी मिलेंगे।

ग्राहकों को क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

एक्सिस बैंक और टेस्ला के बीच हुआ यह करार पूरी तरह से ग्राहक-केंद्रित है। बैंक ने विशेष रूप से प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों के लिए कुछ खास फीचर्स पेश किए हैं।

10 साल का लंबा कार्यकाल: आमतौर पर कार लोन 5 से 7 साल के होते हैं, लेकिन एक्सिस बैंक टेस्ला के लिए 10 साल तक की लोन अवधि दे रहा है, जिससे मासिक किस्त (EMI) का बोझ काफी कम हो जाएगा।

पूरी तरह डिजिटल अनुभव: कार की बुकिंग से लेकर लोन अप्रूवल तक की प्रक्रिया 100% डिजिटल होगी। ग्राहकों को कागजी कार्रवाई के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

कस्टमाइज्ड पेमेंट प्लान: ग्राहकों की नकदी स्थिति (Cash Flow) को देखते हुए बैंक व्यक्तिगत पुनर्भुगतान योजनाएं तैयार करेगा।

इंस्टेंट अप्रूवल: बैंक ने दावा किया है कि पात्र ग्राहकों को ऑनबोर्डिंग के दौरान तुरंत लोन की मंजूरी मिल जाएगी।

ग्रीन मोबिलिटी की ओर बड़ा कदम

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक, मुनीश शारदा ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। टेस्ला के साथ यह गठजोड़ वैश्विक स्तर की इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय मध्यम और उच्च वर्ग के लिए सुलभ बनाएगा। हम भविष्य के लिए तैयार समाधान और जिम्मेदार बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

यह गठजोड़ न केवल महानगरों बल्कि देश के उभरते हुए इलेक्ट्रिक हब में भी लागू होगा। इसका उद्देश्य वाहन खरीद की शुरुआती बाधाओं को दूर करना और प्रीमियम ई-वाहन के अनुभव को हर किसी तक पहुंचाना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com