-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Satvik Solar Will Invest Rs 2000 Crore To Increase Manufacturing Capacity
सात्विक सोलर मैन्यूफैक्चरिंग लिमिट बढ़ाने के लिए इतनी कीमत करेगी निवेश, सीईओ प्रशांत माथुर ने दी जानकारी
- Written By: अपूर्वा नायक
सात्विक सोलर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ प्रशांत माथुर ने यह भी कहा कि हमारी 1,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति की भी योजना है। कंपनी ने 2025-26 तक दो गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) सौर सेल विनिर्माण क्षमता और छह गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

सात्विक सोलर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : सोलर उपकरण बनाने वाली लोकल कंपनी सात्विक सोलर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ प्रशांत माथुर ने गुरूवार को अपनी कंपनी के निवेश के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि कंपनी सोलर मॉड्यूल और सेल मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता को बढ़ाने के लिए आगामी 2 साल में 2025-26 तक 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनायी है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारी 1,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति की भी योजना है। कंपनी ने 2025-26 तक दो गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) सौर सेल विनिर्माण क्षमता और छह गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। माथुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम विस्तार योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए दो साल में (2024-25 और 2025-26) में 2,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करेंगे। कुल निवेश में से 500 करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष में खर्च होंगे जबकि लगभग 1,500 करोड़ रुपये अगले वित्त वर्ष में खर्च किये जाएंगे।”
ये भी पढ़े :- फिक्की ने फर्नीचर उद्योग को बढ़ाने के लिए तलाशा नया रास्ता, सिंगापुर में बिजनेस बढ़ाने का प्लान
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म! Huawei ला रहा है 10,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
नागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
नया कारखाना लगाने की योजना
उन्होंने कहा कि कंपनी इसके लिए ओडिशा में भुवनेश्वर के पास नया कारखाना लगाने की योजना बना रही है। कंपनी की वर्तमान में 1.8 गीगावाट की मॉड्यूल मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटी है जबकि दो गीगावाट निर्माणधीन है और इसके अगले 2 महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद है। कंपनी के तीन कारखाने फिलहाल हरियाणा के अंबाला में है। रोजगार के बारे में पूछे जाने पर माथुर ने कहा, ‘‘हम आने वाले 2 साल में 1,000 से अधिक लोगों को नियुक्त करेंगे। यह नियुक्ति टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी।”
कोई समयसीमा नहीं
फिलहाल कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,300 है। सीईओ प्रशांत माथुर ने यह भी कहा कि कंपनी आने वाने समय में एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे सेक्टर में कदम रखेगी। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बतायी। माथुर ने कहा कि कंपनी की ऑर्डर बुक लगभग 3,000 करोड़ रुपये का है। उसे हाल ही में एलएंडटी और वेदांता की रीन्यूएबेल एनर्जी कंपनी सेरेंटिका से 650 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इस मौके पर सात्विक सोलर के मुख्य वित्त अधिकारी यानी सीएफओ अबनी झा ने कहा कि कंपनी का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 2,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो वित्त वर्ष 2023-24 में 1,107 करोड़ रुपये था।
( एजेंसी इनपुट के साथ)
Satvik solar will invest rs 2000 crore to increase manufacturing capacity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
Jul 23, 2026 | 09:26 PMगिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल
Jul 23, 2026 | 09:25 PMदतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
Jul 23, 2026 | 09:12 PMबिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 09:11 PMमाता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
Jul 23, 2026 | 09:11 PMNEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त
Jul 23, 2026 | 09:09 PM‘सैराब’ से रोहित चंदेल के बाहर होते ही कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग दिखेगी नई जोड़ी
Jul 23, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














