तेजी से मजबूत हो रहा है भारत का एनर्जी सेक्टर, हरदीप पुरी ने दी खुशखबरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ऑयल एंड गैस सेक्टर को लेकर और एनर्जी सेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों को कहा है कि भारत के पास पर्याप्त मात्र मात्रा में तेल भंडार है।
- Written By: अपूर्वा नायक
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Petroleum Minister Hardeep Puri Statement: यूनियन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी ने शनिवार को देश के एनर्जी सेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में ऑयल का काफी बड़ा भंडार मौजूद है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि ऑयल एंड गैस सेक्टर में एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन ऐसा क्षेत्र होता है, जिसके लिए किसी भी देश को आने वाले 5 से 10 वर्षों के लिए योजना बनाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता में कई पहलों के साथ पीएम मोदी ने ‘नो गो एरिया’ पर साहसिक फैसला लेकर देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ाया।
वर्ष 2014 के पहले के दशक में अगर Exploration & Production के क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया होता तो आज भारत की ऊर्जा स्थिति कुछ और ही होती। क्योंकि E&P के क्षेत्र में आज के फैसले का परिणाम आने वाले 8-10 वर्षों में दिखते हैं। लेकिन एक हकीकत ये भी है कि जितने अच्छे काम हैं, वो PM… pic.twitter.com/y8zlWPeVyA — Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) July 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
PM Modi Netherlands: ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर पर बड़ा करार, भारत की ऊर्जा और तकनीक को मिलेगी रफ्तार
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
नो गो एरिया में नहीं हुई खोज
इससे पहले इन नो गो एरिया में किसी भी प्रकार की खोज नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि ओएएलपी IX राउंड के तहत प्राप्त हुईं बिडिंग में 38 प्रतिशत क्षेत्र ऐसा है, जो पहले ‘नो गो’ एरिया के तहत आता था। ओएएलपी X राउंड में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि इसके साथ खनन क्षेत्र में पेट्रोलियम क्षेत्र को अलग कर ऑयल फिल्ड्स अमेंडमेंट बिल 2025 लागू किया गया, जो एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन की दिशा नई उम्मीदों के साथ अनंत अनंत संभावनाएं लेकर आया। साथ ही, निवेशकों के लिए नए द्वार खुले।
क्या बोले हरदीप सिंह पुरी?
केंद्रीय मंत्री पुरी ने वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि तेल व गैस की खोज के लिए इस वर्ष ओएनजीसी ने 578 कुएं खोदे, जो 35 वर्षों में सबसे अधिक हैं। भारत ओएएलपी 10 राउंड के तहत लगभग 2 लाख स्कायर किलोमीटर में खोज करने जा रहा है। ये कदम भारत की ऊर्जा शक्ति को एक नए क्षितिज पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि ये पहल भारत की ऊर्जा शक्ति को एक नए क्षितिज पर पहुंचाएगी। निरंतर मजबूत होता हमारा ऊर्जा क्षेत्र राष्ट्र की प्रगति का शुभ संकेत है और देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा।
ये भी पढ़ें:- मंथली इनकम वालों के लिए बेस्ट है ये इंवेस्टमेंट प्लान, LIC देगी जबरदस्त प्रॉफिट
इससे पहले एक दूसरे एक्स पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा था कि वर्तमान में भारत प्रतिदिन 5.6 मिलियन बैरल कच्चे तेल की खपत करता है। लगभग 7 करोड़ उपभोक्ता प्रतिदिन फ्यूल स्टेशन जाते हैं। आगामी 20 वर्ष में, दुनिया की ऊर्जा मांग में वृद्धि का 25 प्रतिशत हिस्सा भारत से आएगा। अनुमानित रूप से वर्ष 2045 तक भारत प्रतिदिन लगभग 11 मिलियन बैरल कच्चे तेल की खपत करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
