Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

GST Collection June 2026: जून में जीएसटी रिफंड 32,436 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 25,121 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 29.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 02, 2026 | 02:22 PM

कॉनेसेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

GST Collection June 2026 Data Released: सकल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) संग्रह जून में सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत बढ़कर 1,94,812 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले साल समान अवधि में 1,71,105 करोड़ रुपये दर्द किया गया था। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक डेटा में इस बात की जानकारी दी गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल सकल जीएसटी में सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) की हिस्सेदारी 37,376 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) की हिस्सेदारी 45,116 करोड़ रुपये और आईजीएसटी (इंटीग्रेटिड जीएसटी) की हिस्सेदारी 1,12,320 करोड़ रुपये रही है। इसमें आयात जीएसटी से प्राप्त 60,038 करोड़ रुपये भी शामिल है।

जून में जीएसटी रिफंड 32,436 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 25,121 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 29.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।रिफंड को हटाकर जून में नेट जीएसटी कलेक्शन 1,62,377 करोड़ रुपये रहा है, जो कि जून 2025 में 1,45,984 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पहली तिमाही में कुल कितना GST कलेक्शन?

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ग्रॉस जीएसटी क्लेक्शन 6,31,699 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5,82,542 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में सरकार ने 91,482 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है, जिससे नेट जीएसटी कलेक्शन 5,40,218 करोड़ रुपये रह गया है। जून में जीएसटी क्लेक्शन में टॉप पांच राज्यों में महाराष्ट्र (9,924 करोड़ रुपये), गुजरात (4,333 करोड़ रुपये), कर्नाटक (4,118 करोड़ रुपये), तमिलनाडु (3,639 करोड़ रुपये) और उत्तर प्रदेश (3,249 करोड़ रुपये) का नाम शामिल था।

सम्बंधित ख़बरें

13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर

8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज

EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं

महीना जीएसटी संग्रह (लाख करोड़ रुपये में)
जून 2026 1.95
मई 2026 1.94
अप्रैल 2026 2.43
मार्च 2026 2.00
फरवरी 2026 1.84
जनवरी 2026 1.93
दिसंबर 2025 1.74
नवंबर 2025 1.70

यह भी पढ़ें: 13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

1 जुलाई, 2017 को लागू हुआ था जीएसटी

गौरतलब है कि आज से लगभग नौ साल पहले 1 जुलाई, 2017 को जीएसटी को पूरे देश में लागू किया गया था। इसे आजादी के बाद का अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म के तौर पर देखा जाता है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी लागू होने के बाद वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), सेल्स टैक्स जैसे कई टैक्स को समाप्त करते हुए देश में एक टैक्स व्यवस्था लागू हो सकी है, जिससे देश में कारोबार करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया।

Gst collection grew by 13 9 percent to rs 1 94 lakh crore in june 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 02:22 PM

Topics:  

  • Business News
  • GST
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.