13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Vedanta Iron and Steel Share: वेदांता आयरन और स्टील के शेयर में आई तूफानी तेजी ने न सिर्फ निवेशकों का ध्यान खिंचा है, बल्कि एक्ससेंज ने भी शेयर में इस तेजी के लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।
- Written By: मनोज आर्या
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vedanta Iron and Steel Share Price: मेटल किंग के नाम से मशहूर अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता डीमर्जर से निकला वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर लिस्टिंग के बाद से चर्चा मैं है। वजह है शेयर मार्केट में स्टॉक का बेहतर प्रदर्शन। आज गुरवार, 2 जुलाई के दिन भी यह शेयर एक बार फिर 10 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया। वेदांता आयरन एंड स्टील का यह शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 42.65 रुपये के नए रिकॉर्ड प्राइस पर ट्रेड कर रहा था। इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करने वाले निवशेकों का पैसा सिर्फ 13 दिनों में ही दोगुना हो चुका है।
15 जून को घरेलू शेयर बाजार में वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर लिस्ट हुए थे। कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 20 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 22.25 रुपये पर लिस्ट हुआ था। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से इस स्टॉक में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अब तक के अधिकांश ट्रेडिंग सत्रों में शेयर ने अपर सर्किकट लगाया। आज दो जुलाई को यह अपने उच्चम स्तर 42.65 को छु लिया। लिस्टिंग से लेकर अब तक यह 113 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।
एक्सचेंज ने कंपनी से मांगा जवाब
वेदांता आयरन और स्टील के शेयर में आई तूफानी तेजी ने न सिर्फ निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है, बल्कि स्टॉक एक्सचेंज में को भी अपना ध्यान इसके ओर शिफ्ट करना पड़ा और एक्ससेंज ने भी शेयर में आई इस तेजी के लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था। बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की ओर से दी गई स्पष्टीकरण में कहा गया है कि उसके पास किसी भी तरह की कोई महत्वपूर्ण जानकारी, घटना या घोषणा नहीं है, जिसको एक्सचेंज के सामने नहीं रखा गया हो। वेदांता आयरल और स्टील ने यह भी स्पष्ट किया कि उसे शेयर प्राइस में आए इस तेजी की कोई अहम जानकारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
वेदांता के शेयर में क्यों आई तेजी?
वेदांता आयरन और स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी उस समय आई, जब देश के दिग्ग्ज कारोबारी और विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी की सपोर्ट वाली प्रेमजी इन्वेस्ट की इन्वेस्टेमेंट यूनिट PI Opportunities AIF V LLP ने लिस्टिंग के कुछ समय बाद ही कंपनी के ज्यादातर शेयरों की खरीदारी की। इस निवेश इकाई ने बल्क डील के तहत लगभग 102 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उस समय एक शेयर का भाव 21.02 रुपये थी और कंपनी ने कुल 4.84 करोड़ शेयर खरीदे।
गौरतलब है कि डिमर्जर से पहले आयरन एंड स्टील कारोबार वेदांता लिमिटेड का हिस्सा था। अब अलग कंपनी बनने के बाद निवेशक इसे एक स्वतंत्र आयरन एंड स्टील बिजनेस के रूप में देख रहे हैं। इससे वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद ने भी खरीदारी बढ़ाई है।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
वेदांता के अन्य कंंपनियों के शेयर
गुरुवार, 2 जुलाई को वेदांता ग्रुप की अन्य डीमर्ज्ड कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वेदांता एल्युमिनियम के शेयर लगभग 4 प्रतिशत चढ़कर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयरों में 13 फीसदी से अधिक की तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक यह शेयर 44.05 रुपये के रिकॉर्ड स्तर का आंकड़ा छू लिया था। वहीं, वेदांता पावर का शेयर भी करीब 8 प्रतिशत की उछाल के साथ 47.78 रुपये का अपना ऑलटाइम हाई बना लिया है। इस दौरान पैरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड का शेयर 1.5 प्रतिशत चढ़कर 279.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
