-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Iran Israel Oil Crisis Hardeep Puri India Energy Security
ईरान-इजराइल तनाव से भारत की ईंधन आपूर्ति पर कोई असर नहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिलाया भरोसा
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्य पूर्व में ईरान-इस्राइल तनाव के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और जनता को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी ईरान-इजराइल तनाव के चलते वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति को लेकर आशंकाएं बढ़ रही हैं। लेकिन भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को साफ किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारत ने वर्षों से तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाकर ऐसा मजबूत नेटवर्क बनाया है, जिससे आपूर्ति पर किसी बाहरी तनाव का असर नहीं पड़ेगा।
पुरी ने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन की कीमतों या उपलब्धता को लेकर घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि भारत की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के पास कई सप्ताह का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वैकल्पिक मार्गों से आपूर्ति लगातार जारी रहेगी।
होर्मुज जलडमरूमध्य के असर से भारत लगभग मुक्त
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि “हम मध्य पूर्व की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पहले की तुलना में अब हमारी ईंधन आपूर्ति का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर नहीं है।” होर्मुज एक प्रमुख समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का 30% कच्चा तेल गुजरता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
पुरी ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तेल खरीद के लिए कई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस रणनीति का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में तेल संकट को टालना है। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार ऊर्जा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
ईरान की संसद ने किया प्रस्ताव पारित, IEA ने जताई चिंता
ईरान की संसद ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है। इस पर अंतिम निर्णय ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल लेगी। यदि यह रास्ता बंद होता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं चलेगी! EC बिहार चुनाव से पहले डोर-टू-डोर जांच करने की तैयारी में
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने भी चेताया है कि जलडमरूमध्य में किसी भी प्रकार की रुकावट तेल की कीमतों में भारी उछाल ला सकती है। भारत जैसी ऊर्जा आयातक अर्थव्यवस्था के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन भारत की पूर्व तैयारी से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
Iran israel oil crisis hardeep puri india energy security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














