-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Patanjali Ayurveda Is All Set To Appear In Insurance Market
Patanjali Insurance : बाबा रामदेव की कंपनी की होगी इंश्योरेंस मार्केट में एंट्री, इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की है तैयारी
- Written By: अपूर्वा नायक
पतंजलि आयुर्वेद के साथ भी अन्य मुख्य खरीदारों में ऋति फाउंडेशन, एसआर फाउंडेशन, आरआर फाउंडेशन, सुरुचि फाउंडेशन और स्वाति फाउंडेशन जैसी संस्थाएं भी शामिल हैं। भविष्य में कंपनी की विस्तार योजनाओं का एक महत्वपूर्ण कदम है।

पतंजलि फूड्स (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े योगगुरूओं में से एक बाबा रामदेव जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रहे है। कुछ विशेष सूत्रों के अनुसार ये जानकारी मिली है कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। इस लेन देन के पूरा होने के बाद से पतंजलि आयुर्वेद मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर कंपनी भी बन गई है।
इस डील के अंतर्गत, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले मुख्य विक्रताओं में सेनोटी प्रॉपर्टीज, जैगुआर एडवाइजरी सर्विसेज, सेलिका डेवलपर्स, केकी मिस्त्री, अतुल डीपी फैमिली ट्रस्ट, शाही स्टर्लिंग एक्सपोर्ट्स और शाही स्टर्लिंग एक्सपोर्ट्स जैसी कंपनियों के भी नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि अदार पूनावाला की सेनोटी प्रॉपर्टीज के पास मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में 74.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसे अब पतंजलि आयुर्वेद के नेतृत्व वाले ग्रुप को ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है।
इंश्योरेंस के खरीदार
इसमें पतंजलि आयुर्वेद के साथ भी अन्य मुख्य खरीदारों में ऋति फाउंडेशन, एसआर फाउंडेशन, आरआर फाउंडेशन, सुरुचि फाउंडेशन और स्वाति फाउंडेशन जैसी संस्थाएं भी शामिल हैं। भविष्य में आने वाले समय में कंपनी की विस्तार योजनाओं का एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है। इस लेन-देन से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस को नए अवसर मिलने की उम्मीद की जा रही है, जो भारत में अपनी मार्केट स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। पतंजलि की उपस्थिति इंश्योरेंस कंपनी के लिए पर्याप्त तालमेल बिठा सकती है, क्योंकि वो जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी पहुंच और बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
क्या होगा इसका शेयर प्राइस
पिछले 1 साल में कंपनी का शेयर 27.49 प्रतिशत तक बढ़ गया है। साथ ही 2 साल की बात करें, तो कंपनी के शेयर में 77.54 प्रतिशत की तेजी देखने के मिली है और 3 साल के अंदर ही कंपनी का शेयर 113.14 प्रतिशत तक बढ़ गया है, 5 साल में कंपनी का शेयर 1698.43 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एफएमसीजी के बाद इंश्योरेंस मार्केट में धमाका करेगी कंपनी
आपको जानकारी दें कि पतंजलि कंपनी ने इससे पहले भी रोजमर्रा का सामान बनाने के लिए एफएमसीजी कंपनी के रूप में मार्केट में कदम रखा था। जिसमें कंपनी को सफलता हाथ लगी है। आज पतंजलि कंपनी को एक जानी मानी एफएमलीजी कंपनी के तौर पर देखा जा रहा है।
Patanjali ayurveda is all set to appear in insurance market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














