- Hindi News »
- Business »
- Passenger Vehicle Sales Expected To Cross 1 Million Units In Upcoming Festivals
त्योहारों में वाहनों की बिक्री के 10 लाख इकाई का आकंड़ा पार की उम्मीद, 17 अगस्त से 14 नवंबर तक रहेगा पर्व का दिन
- Written By: साक्षी सिंह

File Photo
नई दिल्ली: त्योहारों के दौरान इस साल घरेलू यात्री वाहन की बिक्री के 10 लाख इकाई का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। इस वर्ष 68 दिन के त्योहारों का मौसम 17 अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा। हालांकि, इस अवधि में कुछ दिन खरीदारी के लिए शुभ नहीं माने जाते।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (Marketing and Sales) शशांक श्रीवास्तव (Shashank Srivastava) ने एक को बताया कि आमतौर पर त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ जाती है, जो पूरे वर्ष होने वाली बिक्री का करीब 22-26 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में यात्री वाहन की कुल बिक्री 40 लाख इकाई के दायरे में रहने की उम्मीद है, त्योहारों के दौरान करीब 10 लाख इकाइयों की बिक्री होने की उम्मीद है।
श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल उद्योग में मजबूत बिक्री देखी गई और आने वाले महीनों में भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमने इस वित्तीय वर्ष में बिक्री के मामले में अप्रैल, मई, जून और जुलाई में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन देखा है। जुलाई में करीब 3.52 लाख इकाइयों की एक महीने में अब तक की दूसरी सबसे अधिक बिक्री देखी गई। अगस्त में भी इसके 3.5 लाख इकाइयों के आसपास रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Warning Lights In Car: कार की ये लाइट्स दे रही हैं बड़ा संकेत, अनदेखी किया तो पड़ेगा महंगा, जानें क्या है मतलब
सेकेंड हैंड कार ली है? अब RC ट्रांसफर हुआ बेहद आसान, जानिए पूरा तरीका और जरूरी कागज़
महाराष्ट्र की सड़कों पर 2025 में आई 32.78 लाख नए गाड़ियां, मु्ंबई नहीं ये शहर रहा टॉप पर
Year Ender 2025: 2025 में भारतीय कार बाजार में कौन बनी नंबर 1, वैश्विक मंच पर ये कंपनी सबसे आगे
वाहन ऋण की उच्च दर भी चिंता का विषय है क्योंकि करीब 83 प्रतिशत उपभोक्ता कार खरीदने के लिए कर्ज लेते हैं। मारुति सुजुकी इंडिया के बिक्री अनुमानों के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी को त्योहारों के दौरान बिक्री उनकी कुल वार्षिक बिक्री का करीब 22-25 प्रतिशत होती है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने त्योहारों के दौरान खुदरा बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद जतायी है। (एजेंसी)
Passenger vehicle sales expected to cross 1 million units in upcoming festivals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोमनाथ की पवित्र भूमि से पीएम मोदी की हुंकार, याद दिलाया परमाणु परीक्षण, कहा- कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती
May 11, 2026 | 01:28 PMVat Savitri : घर के आसपास बरगद का पेड़ नहीं है तो ऐसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा, नियम नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 01:26 PMदूसरों को मराठी सिखाने वाली सरकार को लगा बड़ा झटका; खुद मराठी भाषी छात्र ही अपनी भाषा में हो रहे फेल
May 11, 2026 | 01:25 PMइंस्टाग्राम रील्स से परेशान पति ने पत्नी का कराया प्रतीकात्मक पिंडदान, वीडियो वायरल
May 11, 2026 | 01:20 PMऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर में दवा विक्रेताओं का प्रदर्शन, मुंबई में 20 मई को बंद का ऐलान
May 11, 2026 | 01:07 PMPM Modi Somnath Visit: ‘यहां पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं’, सोमनाथ अमृत महोत्सव के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट
May 11, 2026 | 01:06 PMइंदौर के बस डिपो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं 5 बसें, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM














