LIC के इंवेस्टमेंट वाली कंपनी की हुई जमकर कमाई, शेयरों में आया 9 प्रतिशत का उछाल
Paisalo Digital वो कंपनी है, जिसमें देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC ने भी निवेश किया है। इस कंपनी के द्वारा हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए जाने के बाद आज इसके शेयर प्राइस में बढ़त आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पैसालो डिजिटल शेयर प्राइस (सौ. सोशल मीडिया )
Paisalo Digital Share Price: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC के द्वारा इंवेस्टमेंट वाली कंपनी पैसालो डिजिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन साबित हुआ है। आज पैसालो डिजिटल के शेयरों मेंल तकरीबन 9 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने के लिए मिला है।
आपको बता दें कि पैसालो के शेयरों का प्राइस बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में बढ़कर 31.48 रुपये के लेवल पर खुला था। दोपहर के कारोबार तक ये स्टॉक 33.80 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था। पैसालो डिडिटल के शेयरों प्राइस में तेजी के पीछे का कारण इस कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों को बताया जा रहा है।
ये है कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे का कारण?
पैसालो डिजिटल के शेयरों में उछाल आने के पीछे का कारण इस कंपनी के तिमाही नतीजों को बताया जा रहा है। तिमाही नतीजों के आधार कंपनी के नेट प्रॉफिट में 13.70 परसेंट की बढ़त देखी गई है। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार, पैसालो डिजिटल का नेट प्रॉफिट इस तिमाही में बढ़कर 47.17 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी समान तिमाही में पैसालो का नेट प्रॉफिट 41.49 करोड़ रुपये रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
इसके अलावा, पैसालो की इनकम में भी 17.2 परसेंट का उछाल देखने के लिए मिल रहा है और इसी बढ़त के साथ ये 218.70 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की इनकम 186.55 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर मार्केट में पिछले 1 साल में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
पिछले 1 महीने के दौरान कंपनी के शेयर प्राइस में 8 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने के लिए मिला है। हालांकि इसके बाद भी 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का प्राइस 26 परसेंट नीचे गिरा है। साथ ही 1 साल में कंपनी का शेयर प्राइस 53 परसेंट गिरा है। जानकारी के अनुसार, 5 साल में ये स्टॉक 104 परसेंट बढ़ा है। हालांकि सेंसेक्स इंडेक्स में इस दौरान 117 परसेंट की तेजी देखने के लिए मिली है।
ये भी पढें:- हर महीने 4 लाख सैलरी, Z+ सिक्योरिटी और… अब धनखड़ को नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
पैसालो डिजिटल ने अपनी कंपनी में इंवेस्ट करने वाले इंवेस्टर्स को 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया है। कंपनी ने साल 2024 में इंवेस्टर्स को बोनस शेयर दिया था, इसके अलावा साल 2022 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में भी किया गया था। ऐसा करने के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।
