US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
US lifts ban: भारत सरकार ने कहा कि अमेरिकी बैन के बाद भारत ने वाशिंगटन के साथ से वार्ता किया था। विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्ट कहा गया कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य है।
- Written By: मनोज आर्या
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, (सोर्स- सोशल मीडिया)
US lifts ban on 4 Indian companies: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर शुरू हुए विवादों के बाद भारत और अमेरिका लगातार अपने रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देश के बीच लंबे समय से पेंडिंग ट्रेड वार्ता भी अब आखिर मुकाम के बेहद करीब पहुंच चुका है। ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप ने बड़ा कदम उठाते हुए चार भारतीय कंपनियों पर लगे बैन को हटाने की घोषणा कर दी है।
अमेरिका की फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जिन चार कंपनियों पर से पाबंदी हटाई गई है, उसमें हैदराबाद की आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटिडे, अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली की शौर्य एरोनॉटिक्ट्स लिमिटेड शामिल हैं।
अब SDN लिस्ट से बाहर हुईं कपनियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से इन कंपनियों को स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) लिस्ट से हटा दिया है। अगर इस लिस्ट में कोई भी कंपनी, फर्म और व्यक्ति शामिल होता है, तो उससी जुड़ी सभी प्रॉपर्टी को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में फ्रीज कर दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
21 संस्थाओं बैन कर चुका था अमेरिका
बता दें कि अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) की बैन लिस्ट में शामिल चार कंपनियों के लगभग दो साल पूरे होने के बाद यह कदम उठाया गया है। 2024 में अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण ऑफिस ने एक आदेश के तहत भारत की 19 कंपनियों और दो व्यक्तियों पर बैन लगाया था। यह आदेश ऐसी कंपनियों या उनसे जुड़े लोगों को निशाना बनाता है, जिन पर रूसी सरकार की मदद के आरोप है।
अमेरिका ने क्यो लिया था एक्शन?
अमेरिका का यह एक्शन 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद मॉस्को पर लगाए गए बैन के उल्लंघन को रोकने के लिए व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा थी। भारत सरकार ने कहा कि अमेरिकी बैन के बाद भारत ने वाशिंगटन के साथ से वार्ता किया था। विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्ट कहा गया कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य है।
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
अमेरिका की बैन लिस्ट से बाहर कई गई भारत की चार कंपनियों में से दो- लोकेश मशीन्स लिमिटेड और गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड पब्लिकली लिस्टेड कंपनियां हैं।लोकेश मशीन्स के ग्राहकों में कई ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं, जिनमें अमेरिका स्थित जॉन डीरे और कमिंस, स्वीडन की वोल्वो और जापान की होंडा और सुजुकी शामिल हैं। इसके अलावा आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज भारत के विमानन सेक्टर से संबंधित कंपनी है।
