Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमतों कटौती की सबसे बड़ी वजह मीडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव कम होता है। ईरान-अमेरिका के बीच समझौते की खबर से इंटरनेशनल मार्केट में तेल सस्ता हुआ है।
- Written By: मनोज आर्या
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Petrol-Diesel Price Latest Update: पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद अब बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, आज 1 जुलाई से पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। फ्यूल की कीमतों में ये बड़ी कटौती देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नाएरा एनर्जी ने की है। ये नई कीमतें आज बुधवार, 1 जुलाई 2026 से कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो सालों से अधिक समय में ये पहली बार है जब किसी भी कंपनी ने रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का फैसला लिया है। कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई कटौती की सबसे बड़ी वजह मीडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव कम होता है, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबर से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड तेल की कीमतों में नरमी आई है।
पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत
रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी हाल ही में भारत में अपने पेट्रोल पंपों की संख्या में इजाफा करते हुए आंकड़ा 7,000 के पार पहुंचाई है। इसके साथ ही यह कंपनी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट पेट्रोल-डीजल रिटेल सेलर के रूप में उभरी है। मीडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल की कीमतों में पर बीते कुछ समय में महंगाई की मार से इस कंपनी अपने ग्राहकों को पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये लीटर की राहत दी है।
सम्बंधित ख़बरें
100 की जगह 125 दिन रोजगार! मजदूरों की दिहाड़ी में भी बड़ा इजाफा, आज से देशभर में लागू हुआ VB-G RAM G कानून
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
Rules Change: 1 जुलाई से देश में पेट्रोल, LPG समेत बदल रहे हैं कई बड़े नियम
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक पेट्रोल और डीजल पंपों पर नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू कर दी गई हैं। ग्राहकों के लिए यहां ध्यान देने की बात यह है कि अलग-अलग राज्यों में फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग हो सकती हैं, जो स्थानीय टैक्स जैसे वैल्यू-एडेड टैक्स ( VAT) के हिसाब से तय होता है।
यह भी पढ़ें: 100 की जगह 125 दिन रोजगार! मजदूरों की दिहाड़ी में भी बड़ा इजाफा, आज से देशभर में लागू हुआ VB-G RAM G कानून
सरकारी कंपनियों के कीमत स्थिर
ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच जहां एक तरह नायरा एनर्जी ने लोगों का राहत दी है, वहीं, सरकार तेल कंपनियों के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फिलहाल कीमतें स्थिर रखी हैं। ये तीनों कंपनियां भारत के एक लाख से ज्यादा पेट्रोल-पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का फ्यूल स्टेशनों को चलाती हैं, जहां कीमतें पहले की तरह स्थिर हैं। राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
