पेज इंडस्ट्रीज ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 30 प्रतिशत की हासिल की बढ़त

पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी पीआईएल की ओर से गुरूवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 11.06 प्रतिशत बढ़कर 1,246.27 करोड़ रुपये हो गई है।
Page Industries Q2 profit rises 30 Percentage to Rs 195 Point 2 crore
पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : अप्रैरल बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही अपने तिमाही नतीजे जारी किए है। जिसके आधार पर ये पता चला है कि इस चालू वित्त वर्ष में कंपनी को फायदा हुआ है। इस रिपोर्ट के आधार पर ये पता चला है कि इस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के महीने में 30 प्रतिशत का नेट प्रॉफिट हासिल किया है।

इस बढ़त के बाद नेट प्रॉफिट का आंकड़ा बढ़कर 195.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साथ ही इन आंकड़ों से ये भी बात सामने आयी है कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के महीने में कंपनी का नेट प्रॉफिट 150.27 करोड़ रुपये रहा था।

पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी पीआईएल की ओर से गुरूवार को शेयर बाजार को सूचना दी गई है। इस सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 11.06 प्रतिशत बढ़कर 1,246.27 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 1,122.11 करोड़ रुपये थी। पीआईएल ने अपने इनकम स्टेटमेंट में कहा है कि सेल्स की मात्रा में पिछले साल की तुलना में 6.7 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो 5.52 करोड़ ‘पीस' तक पहुंच गई है।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में उल्लेखनीय बढ़त

इसके अलावा, कच्चे माल की स्थिर लागत और बेहतर ऑपरेटिंग दक्षता ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट में उल्लेखनीय बढ़त में योगदान दिया है। पेज इंडस्ट्रीज का कुल एक्सपेंस दूसरी तिमाही में 7.54 प्रतिशत बढ़कर 998.34 करोड़ रुपये रहा है। टोटल इनकम यानी जिसमें अन्य इनकम और फाइनेंशियल इनकम का समावेश है, इस दौरान 11.9 प्रतिशत बढ़कर 1,260.82 करोड़ रुपये हो गई। मैनेजिंग डायरेक्टर वी. एस. गणेश ने कहा है कि परिचालन दक्षता, कॉस्ट कंट्रोल और रणनीतिक ‘सोर्सिंग' पहल पर हमारे ध्यान देने से हमारा ऑपरेटिंग प्रॉफिट मजबूत बना हुआ है।

भारतीय बाजार के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंस

पेज इंडस्ट्रीज के पास भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, ओमान, कतर, मालदीव, भूटान और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में मैन्यूफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए जॉकी इंटरनेशनल इंक यानी यूएसए का ‘एक्सक्लूसिव लाइसेंस' यानी अनन्य लाइसेंस है। इसके पास तैराकी के कपड़े यानी स्विमवियर और तैराकी से संबंधित सामान बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई-ब्रिटिश कंपनी स्पीडो इंटरनेशनल का भी भारतीय बाजार के लिए ‘एक्सक्लूसिव लाइसेंस' है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com