Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्याज के दाम पर ऐसे नकेल कसेगी सरकार, कई शहरों में 50 के पार पहुंचा प्याज

बीते 15 दिनों में प्याज की औसत कीमतों में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल प्याज की अच्छी फसल हुई है। इसके बावजूद देश की मंडियों में रोजाना प्याज के कम ट्रक आ रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र के नासिक में प्याज के हब से आपूर्ति सामान्य से कम रही है।

  • Written By: अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jul 05, 2024 | 01:46 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मानूस की बारिश के कारण आने वाले दिनों में देशभर में प्याज के दाम बढ़ सकते हैं। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार पहले से ही सतर्क हो गई है। सरकार प्याज भंडारण की सीमा तय कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक इस साल प्याज की अच्छी फसल हुई है। इसके बावजूद देश की मंडियों में रोजाना प्याज के कम ट्रक आ रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र के नासिक में प्याज के हब से आपूर्ति सामान्य से कम रही है।

मुमकिन है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि किसान सितंबर-अक्टूबर के दौरान कीमत बढ़ने की उम्मीद में स्टॉक को रोके हुए हैं, जैसा कि हर साल होता है। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि आने वाले हफ्तों और महीनों में कीमतें आसमान छू सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर, आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज करें बुक

पुणे हाइवे पर लुटेरी लड़कियों का आतंक…ट्रक चालकों को बनाती थीं शिकार, गिरोह का पर्दाफाश

Nashik News: ढोल-ताशों की गूंज में विदा हुए गणराया, 15 घंटे चला गणपति विसर्जन जुलूस

गणेश विसर्जन से पहले पुलिस बनी मजदूर! PWD की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

इन मंडियों से होती है प्याज की आपूर्ति

गौरतलब है कि उत्तर भारत में बिकने वाला ज्यादातर प्याज महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और अहमदनगर जिलों की मंडियों से ही आता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपूर्ति कम रही तो कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने किसानों को दिया उपहार, FCI ने खरीदा 266 लाख मीट्रिक टन गेहूं

सरकार इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे हालात पैदा होने से बचना चाहती है, क्योंकि इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्याज की ऊंची कीमतों का असर इन पर पड़ सकता है।

प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया

बीते 15 दिनों में प्याज की औसत कीमतों में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को प्याज का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 43.4 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो एक साल पहले के मुकाबले में 69.5 फीसदी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- बढ़ गई खाने के तेल की कीमत, विदेशी बाजार का हुआ असर

कई शहरों में टमाटर के रेट 100 रुपये के पार

भारत में प्री-मानसून की बारिश के बाद सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पिछले एक महीने में टमाटरों के दाम 65.70 फीसदी, प्याज के दाम 35.36 फीसदी बढ़े हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, जो शहर मानसून से प्रभावित हैं, वहां टमाटर की खुदरा कीमत 100 रुपये के पार हो गई है।

Onion prices hike in many cities due to monsoon government will take action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2024 | 11:47 AM

Topics:  

  • Nasik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.