-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Prices Of Most Edible Oils Strengthen Amid Improvement In Foreign Markets
बढ़ गई खाने के तेल की कीमत, विदेशी बाजार का हुआ असर
- Written By: अपूर्वा नायक
विदेशी बाजारों में मजबूती देखी जाने के बाद भारत में खाने के तेलों के दाम में बढ़त देखने को मिली है। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोयाबीन तेल के दाम में सुधार हुआ है।

कुकिंग ऑयल ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : सोमवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में सुधार होने के कारण भारत देश में खाने के तेल के दाम बढ़ कर बंद हुए जबकि ज्यादा रेट और कम बिकने की वजह से मूंगफली तेल तिलहन के दाम पहले जैसे रहे है।
दूसरी ओर विदेशों में सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) के दाम गिरने और डीओसी की लोकल डिमांड कम होने के कारण सोयाबीन तिलहन के रेट में भी गिरावट आयी है। मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज, दोनों जबह लगभग ढाई प्रतिशत से अधिक की मजबूती है।
सोयाबीन तेल के दाम में सुधार
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोयाबीन तेल के दाम में सुधार हुआ है। सोयाबीन तेल का दाम पहले के 1,040-1,045 डॉलर प्रति टन से बढ़कर 1,060-1,065 डॉलर प्रति टन हो गया लेकिन इस अनुपात में स्थानीय बाजार में दाम नहीं बढ़े। विदेशों में दाम मजबूत होने के कारण सोयाबीन तेल के दाम मजबूत बंद हुए। दूसरी ओर विदेशों में डीओसी के दाम घटे हैं तथा विदेशों के अलावा डीओसी की स्थानीय मांग भी कमजोर रहने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट रही।
सम्बंधित ख़बरें
JP Morgan का बड़ा दावा: टैक्स सुधारों का ऐसा हो रहा है शेयर बाजार पर असर, जानिए क्यों डटे रहे भारतीय निवेशक
मिडिल-ईस्ट की जंग ने शेयर मार्केट में मचाई तबाही, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Share Market: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में मारी 427 अंकों की उछाल, 23,654 पर खुला निफ्टी
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
सरसों तेल तिलहन भी मजबूत
सूत्रों ने कहा कि सरसों की कम आवक के बीच कच्ची घानी तेल मिलों की गुणवत्ता वाले सरसों की मांग होने की वजह से सरसों तेल तिलहन भी मजबूत बंद हुए। विदेशों में खाद्यतेलों के दाम मजबूत होने से यहां सीपीओ, पामोलीन और बिनौला (नगण्य स्टॉक) के दाम मजबूत बंद हुए।
सोयाबीन तेल के आयात की लागत
सूत्रों ने कहा कि अगर सरकार को मंहगाई की चिंता है तो उसे इस बात पर गौर करना चाहिये कि कांडला बंदरगाह पर जो कच्चा सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के आयात की लागत बैठती है वह 85-86 रुपये लीटर है। लेकिन खुदरा बाजार में इसे कोई 140 रुपये, कोई 145 रुपये तो कोई 170 रुपये लीटर बेच रहा है।
खुदरा उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत
उन्होंने कहा कि इस मनमानी पर रोक लगने की जरुरत है। सरकार का दायित्व केवल थोक दाम में कमी लाने की स्थिति बनाना ही नहीं होना चाहिये। खुदरा बाजार में इस मनमानेपन पर भी कार्रवाई के बतौर उसे सरकारी पोर्टल पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की नियमित अंतराल पर उद्घोषणा करना अनिवार्य करना चाहिये। इससे खुदरा उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,040-6,100 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 6,250-6,525 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,880 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,250-2,550 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 11,750 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,910-2,010 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,910-2,035 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,350 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,750 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 8,950 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 4,560-4,580 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,370-4,490 रुपये प्रति क्विंटल। मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Prices of most edible oils strengthen amid improvement in foreign markets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














