- Hindi News »
- Business »
- Net Direct Tax Collection Declined By 139 Percent To Rs 459 Lakh Crore In April June
अप्रैल से जून में घटा सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, 1.39 की गिरावट के साथ 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा
पहलगाम हमले के बाद से लेकर ऑपरेशन सिंदूर की अवधि के दौरान अप्रैल से जून के महीने में टैक्स कलेक्शन में गिरावट आयी है। इस गिरावट के कारण एडवांस टैक्स कलेक्शन में सिर्फ 3.84 प्रतिशत की बढ़त देखने के लिए मिली है।
- Written By: अपूर्वा नायक

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: केंद्र सरकार हर साल देश के टैक्सपेयर्स से टैक्स जमा करती है। इसी सिलसिले में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने है। जिसके अनुसार ये पता चला है कि सरकार के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है।
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में Direct Tax Collection में 1.39 फीसदी नीचे गिरकर 4.59 लाख करोड़ तक हो गया है। सरकार द्वारा शनिवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा कर ये जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि टैक्स कलेक्शन में गिरावट एडवांस टैक्स कलेक्शन धीमा रहने के कारण आयी है।
आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 19 जून, 2025 के दौरान एडवांस टैक्स कलेक्शन सिर्फ 3.87 प्रतिशत बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपये रहा। आपको बता दें कि इसी अवधि में भारत पाकिस्तान के बीच में युद्ध के हालात भी चल रहे थे। पिछले साल में तुलनात्मक अवधि में, एडवांस टैक्स कलेक्शन में 27 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
1 अप्रैल से 19 जून, 2025 के दौरान, कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में तकरीबन 1.73 लाख करोड़ रुपये की नरमी देखी गई, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। हालांकि, नॉन कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन, जिसमें प्रमुख तौर पर पर्सनल इनकम टैक्स शामिल है, 0.7 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 2.73 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस अवधि के दौरान सिक्योरिटी ट्रांसेक्शन टैक्स यानी एसटीटी 12 प्रतिशत बढ़कर 13,013 करोड़ रुपये हो गया।
इसके अनुसार ये पता लगता है कि नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1 अप्रैल से 19 जून, 2025 के दौरान लगभग 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी टेन्योर में इकट्ठा किए गए 4.65 लाख करोड़ रुपये से 1.39 परसेंट कम है। चालू वित्त वर्ष में अब तक रिफंड जारी करने में 58 प्रतिशत की बढ़त हुई है और ये आंकड़ा 86,385 करोड़ रुपये हो गया है।
भारत की इकोनॉमिकल सर्जिकल स्ट्राइल से बर्बाद हुआ पाक, अब गली-गली भटक ढूंढ़ रहा खरीदार
अगर कॉरपोरेट टैक्स की बात की जाए तो इसके एडवांस टैक्स कलेक्शन 5.86 परसेंट तक बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि नॉन कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 2.68 फीसदी घटकर 33,928 करोड़ रुपये रह गया। कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से 19 जून, 2025 के दौरान एडवांस टैक्स कलेक्शन 3.87 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Net direct tax collection declined by 139 percent to rs 459 lakh crore in april june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMधार भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष के पास 7 मई तक का टाइम, हाईकोर्ट ने 3 दिन में आपत्ति दर्ज कराने के दिए निर्देश
May 04, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














