- Hindi News »
- Business »
- Nestle India Statement On Switzerland Taking Back Mfn Status
Nestle India ने भारत के बारे में कही बड़ी बात, स्विट्जरलैंड के भारत का MFN दर्जा वापस लेने से कोई फर्क नहीं पड़ा
- Written By: अपूर्वा नायक
एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने स्विट्जरलैंड के द्वारा भारत को दिए गए मोस्ट फेवरड नेशन के प्रावधान को खत्म करने के फैसले पर टिप्पणी की है। कंपनी पहले से ही सीमापार भुगतान पर 10 प्रतिशत ‘विदहोल्डिंग कर' की कटौती'' कर रही।

नेस्ले इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : डेली नीड्स का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। गुरूवार को कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि स्विट्जरलैंड द्वारा भारत को दिए गए एमएफएन यानी सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र के दर्ज को हटाने से कंपनी को कोई भी असर नहीं हुआ है।
एफएमसीजी कंपनी ने बयान में कहा, दोहरे टैक्सेशन बचाव समझौते यानी डीटीएए के तहत एमएफएन दर्जे का निलंबन भारत और स्विट्जरलैंड सरकार के बीच एक नीतिगत मुद्दा है। इसका सीधे तौर पर नेस्ले से कोई रिश्ता नहीं है। नेस्ले इंडिया के पास मैगी, नेस्कैफे और किटकैट जैसे लोकप्रिय ब्रांड का स्वामित्व है।
मोस्ट फैवरड नेशन के प्रावधान को निलंबित किया
कंपनी पहले से ही सीमापार भुगतान पर 10 प्रतिशत ‘विदहोल्डिंग कर’ की कटौती” कर रही है। स्विट्जरलैंड ने 11 दिसंबर को दोहरे टैक्सेशन से बचाव के लिए भारत के साथ हुए समझौते में ‘सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र’ यानी मोस्ट फैवरड नेशन के प्रावधान को निलंबित कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अपने-आप लागू नहीं होता
स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्रालय ने 11 दिसंबर को बयान में एमएफएन दर्जा वापस लेने की जानकारी देते हुए कहा था कि यह कदम भारत के उच्चतम न्यायालय के पिछले साल आए एक फैसले के संदर्भ में उठाया गया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अगर किसी देश के आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन यानी ओईसीडी में शामिल होने से पहले भारत सरकार ने उस देश के साथ कर संधि पर साइन किए हैं तो एमएफएन प्रावधान अपने-आप लागू नहीं होता है।
विदहोल्डिंग टैक्स’ की कटौती
इससे स्विट्जरलैंड में ऑपरेट करने वाली भारतीय कंपनियों की टैक्स देनदारियां बढ़ गई थीं। नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि यह मामला नेस्ले से संबंधित नहीं है, बल्कि यह भारत तथा स्विट्जरलैंड के बीच नीतिगत मामला है। हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि नेस्ले इंडिया पहले ही 10 प्रतिशत ‘विदहोल्डिंग टैक्स’ की कटौती कर रही है और इसका हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
9 कारखानों का परिचालन
स्विट्जरलैंड की एफएमसीजी कंपनी नेस्ले एसए के लिए भारत टॉप 10 बाजारों में से एक है, जहां यह 112 साल से परिचालन कर रही है। कंपनी अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय बाजार में 2020-2025 की अवधि में 6,000-6,500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। नेस्ले इंडिया यहां 9 कारखानों का परिचालन करती है। कंपनी ओडिशा में 10वां कारखाना स्थापित करने की प्रक्रिया में है। वित्त वर्ष 2023-24 में इसका राजस्व 24,393.9 करोड़ रुपये था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nestle india statement on switzerland taking back mfn status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














