-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Names Of 3300 Companies Will Be Removed From Official Records
आधिकारिक रिकॉर्ड से 3300 से ज्यादा कंपनियों का होगा सुपड़ा साफ, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने दी जानकारी
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस बात का खुलासा किया है कि जल्द ही ये विभाग ऑफिशियल रिकॉर्ड में से 3300 से ज्यादा कंपनियों का नाम हटा सकता है। जिसको लेकर पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया हैं।

कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : जल्द ही कई कंपनियों पर गाज गिरने वाली है। बताया जा रहा है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने ये जानकारी दी है कि जल्द ही 3,300 से ज्यादा कंपनियों का नाम ऑफिशियल रिकॉर्ड से हटाया जा सकता है। मंत्रालय के पास मौजूद ताजे आंकड़े के अनुसार, अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज यानी आरओसी ने कंपनी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, अप्रैल के महीने में इन कंपनियों के नाम हटाने से जुड़े पब्लिक नोटिस जारी कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि इन 3,300 कंपनियों में से महाराष्ट्र में 700 से ज्यादा, दिल्ली में तकरीबन 500, कर्नाटक में 350 से ज्यादा और गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 200-200 से ज्यादा कंपनियां हैं। कंपनी रजिस्ट्रार को कंपनी एक्ट सेक्शन 248(2) के अंतर्गत, कुछ आधारों पर कंपनियों से एप्लीकेशन मिले थे। जिसमें ऐसी कंपनियां भी शामिल थी, जो स्थापना के 1 साल के अंदर ही बिजनेस शुरू करने में फेल रही या उन्होंने 2 फाइनेंशियल ईयर की अवधि के दौरान कोई बिजनेस नहीं किया।
इस साल मार्च महीने के आखिर तक देश में टोटल 28.52 लाख रजिस्टर्ड कंपनियों में से सिर्फ 18.51 लाख एक्टिव कंपनियां थी। सेक्शन 248(2) के अंतर्गत, कोई कंपनी अपनी सभी देनदारियों को खत्म करने के बाद स्पेशल प्रपोजल या 75 प्रतिशत सदस्यों की चुकता शेयर कैपिटल की सहमति के कुछ शर्तों के अधीन नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन कर सकती है। कंपनी रजिस्ट्रार ने अप्रैल के महीने में पब्लिक नोटिस जारी करके ये पता चला लगाने की कोशिश की थी कि क्या किसी को इन कंपनियों के नाम हटाने के प्रपोजल हटाने पर कोई आपत्ति है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
सबसे ज्यादा एक्टिव कंपनियां महाराष्ट्र में
37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से महाराष्ट्र 19 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा एक्टिव कंपनियों वाला राज्य बना हुआ है। दिल्ली में 14 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 8 प्रतिशत हैं। साल 2025 के फरवरी के महीने की तुलना में महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कंपनियों की संख्या बढ़ गई है। केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर में साल 2025 के फरवरी महीने की तुलना में 143 कंपनियों की संख्या में बढ़त हुई हैं।
Names of 3300 companies will be removed from official records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














