-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- N Chandrasekaran Did Not Attend Tcs Annual General Meeting
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद TCS की एजीएम से नदारद रहे एन चंद्रशेखरन, एयर इंडिया के कारण लिया फैसला
- Written By: अपूर्वा नायक
आज देश के आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानी टीसीएस ने अपनी एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया था। जिसमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अनुपस्थित रहे थे।

एन चंद्रशेखरन (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई : पिछले हफ्ते ही अहमदाबाद में एक हादसे में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। जिसके बाद से इस एविएशन कंपनियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस की एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अनुपस्थित रहें। ये ऐसा दूसरा दिन है, जब वे लगातार दूसरे दिन ग्रुप के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग का हिस्सा नहीं बनें।
टीसीएस के कंपनी सचिव यशस्वी सेठ ने भारत की सबसे बड़ी इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी सर्विस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बताया गया कि चेयरमैन चंद्रशेखरन कुछ मजबूरियों के चलते एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम में भाग नहीं ले पाएंगे। चंद्रशेखरन बुधवार को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एजीएम में भी शामिल नहीं हुए थे क्योंकि इस समय वह ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना के मामले पर गौर कर रहे हैं।
अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एयर इंडिया का प्लेन पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें विमान के 241 यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों सहित कम से कम 270 लोगों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि 8 सालों तक टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ रहने के बाद चंद्रशेखरन को साल 2017 में टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
सेठ ने कहा कि कंपनी के निदेशकों ने स्वतंत्र निदेशक केकी मिस्त्री को एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम का चेयरमैन के रूप में अगुवाई करने के लिए चुना है। वित्त उद्योग के दिग्गज मिस्त्री ने कहा है कि टाटा ग्रुप में यह हमारे लिए बेहद कठिन समय है। हम बेहद दुखी हैं। यह एक अकल्पनीय त्रासदी है, जिसमें बहुत से लोगों की जान चली गई। शब्दों से किसी तरह की सांत्वना नहीं मिल सकती।
जमा करें सिर्फ 5000 और उठाएं 8 लाख कमाने का फायदा, 0 रिस्क पर मिलेगा धमाकेदार लाभ
उन्होंने कहा है कि हमारी संवेदनाएं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजन के साथ हैं। टाटा ग्रुप इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। टीसीएस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक की कार्यवाही शुरू करने से पहले एक मिनट का मौन रखकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
N chandrasekaran did not attend tcs annual general meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














