- Hindi News »
- Business »
- Like A House You Can Also Take A Loan From The Bank To Buy Land Know What Is Land For Plot
घर ही नहीं, जमीन खरीदने के लिए भी बैंकों से मिल जाएगा लोन; सिर्फ इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- Written By: मनोज आर्या
इस महंगाई के जमाने में अपनी मनपंसद वस्तु या सामान खरीदने के लिए हमें लोन का सहारा लेना पड़ता है। लोन के जरिए आप कोई सामान किस्तों में खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें आपको ब्याज देना होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: होम लोन की तरह जमीन खरीदने के लिए भी आप लोन की मदद ले सकते हैं। लैंड पर्चेज लोन के जरिए आसानी से जमीन खरीदी जा सकती है। क्योंकि इसमें आप एक तरह से पैसे किस्तों में देते हैं। हालांकि बाकी लोन की तरह इसमें भी ब्याज देना पड़ता है। लैंड पर्चेज लोन लेना होम लोन से थोड़ा महंगा पड़ सकता है। होम लोन और लैंड पर्चेज लोन दोनों में कई तरह की सामानताएं होती है।
हालांकि, जमीन खरीदने के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक लैंड पर्चेज लोन लेने पर आपको 8.6 फीसदी से लेकर 17 फीसदी तक सालाना ब्याज देना होता है।
होम लोन के मुकाबले कम होता है टेन्योर
वहीं इसमें टेन्योर, होम लोन के मुकाबले कम होता है। लैंड पर्चेज लोन में 5 साल से लेकर 20 साल तक का टेन्योर होता है। लैंड पर्चेज लोन की पात्रता होम लोन जैसी ही होती है। अगर आप जमीन खरीदने के लिए लोन ले रहे हैं, तो उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 65 साल से ज्यादा ना हो। इसके साथ ही लैंड पर्चेज लोन लेने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
RIL का रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली ₹1 की भी सैलरी; बिना तनख्वाह कैसे कमाए ₹4000 करोड़?
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव
AI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित
ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना कर निवेशक ने भारतीय अमीरों को घेरा, स्टार्टअप फंडिंग पर उठाए सवाल
- आवेदनकर्ता के पास एक फिक्स सैलरी आनी चाहिए या वे सेल्फ-एम्प्लॉयड हो।
- इसके साथ ही आवेदनकर्ता की सैलरी 10 हजार रुपये से कम ना हो। हालांकि इसे लेकर अलग-अलग नियम भी रखे गए हैं।
- वहीं, अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हो तो सालाना 2 लाख रुपये कमाते हो।
- इसके अलावा कोई भी लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर भी ठीक रहना चाहिए।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आइडेंटिटी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र या पैन कार्ड इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, बिजली या पानी बिल, लीज एग्रीमेंट आदि का उपयोग हो सकता है।
- इसके साथ ही इनकम प्रूफ के लिए पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट भी देनी होगी।
- सेल्फ-एम्प्लॉयड के लिए लेटेस्ट आईटी असेसमेंट देना होगा।
- इसके अलावा आपका लैंड टैक्स रसीद, टाइटल डीड और बैंक द्वारा मांगे गए अन्य डॉक्यूमेंट भी सबमिट करने होंगे।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या होता है लैंड पर्चेज लोन?
इस महंगाई के जमाने में अपनी मनपंसद वस्तु या सामान खरीदने के लिए हमें लोन का सहारा लेना पड़ता है। लोन के जरिए आप कोई सामान किस्तों में खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें आपको ब्याज देना होगा। अक्सर हम होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन इत्यादि के बारे में जानते हैं। बैंक या वित्तीय संस्थान के जरिए जमीन खरीदने के लिए भी लोन ले सकते हैं। जिसे लैंड पर्चेज लोन कहा जाता है। इसमें आपको होम लोन के मुकाबले ज्यादा ब्याज चुकाना होता है।
Like a house you can also take a loan from the bank to buy land know what is land for plot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMफ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PMशारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 10:15 PMMP News: नर्मदापुरम में अनोखा आंदोलन; टैगोर स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
May 28, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














