-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Keep These Things In Mind While Filing Itr Otherwise You May Have To Pay A Fine
ITR फाइल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना
- Written By: मनोज आर्या
आयकर विभाग ने अलग-अलग टैक्सपेयर्स के लिए सभी आईटीआर फॉर्म पहले ही जारी कर दिए हैं। ITR-1 उन सैलरिड टैक्सपेयर्स के लिए है जिनकी आय एक वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये से कम है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की सुविधा शुरू कर दी है। जिन टैक्सपेयर्स को अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना आईटीआर तय तारीख से पहले दाखिल करना होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की समय सीमा भी 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है।
आयकर विभाग ने अलग-अलग टैक्सपेयर्स के लिए सभी आईटीआर फॉर्म पहले ही जारी कर दिए हैं। ITR-1 उन सैलरिड टैक्सपेयर्स के लिए है जिनकी आय एक वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये से कम है। दूसरी ओर, ITR-4 इंडिविजुअल, HUF और फर्मों के लिए है जिनके बिजनेस की कमाई एक वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये तक होती हो।
ITR दाखिल करना कितना मुश्किल
इतने सारे कई फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को संभालने के साथ ITR फाइल करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के आईटीआर दाखिल करते हैं। ऐसे में कभी-कभी छोटी गलतियों से पेनल्टी के साथ कानूनी कार्यवाही तक का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी इनकम के अनुसार ही फॉर्म का चुनाव करना चाहिए। एक साथ ही नीचे दी गई इन गलतियों से भी बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR फॉर्म चुनते समय रखें ध्यान
कई बार टैक्सपेयर्स गलत ITR फॉर्म चुनने की एक आम गलती करते हैं। इसलिए अपने इनकम का ध्यान रखते हुए आईटीआर फॉर्म का सही चुनाव करें। गलत फॉर्म का चुनाव करने से आपकी ITR फाइलिंग वैलिड नहीं होगी और इससे जुर्माना भी लग सकता है। हालांकि, अगर आपने ड्यू डेट से पहले रिटर्न दाखिल की है तो आप रिवाइज्ड रिटर्न का ऑप्शन चुन सकते हैं।
AIS और फॉर्म 26AS का वेरिफिकेशन
इनकम टैक्स रिटर्न करते समय की लोग अपनी AIS और फॉर्म 26AS के स्टेटमेंट को वेरिफाई नहीं करते हैं, जिससे आईटीआर कैंसल हो सकता है। इसलिए सटीक इनकम रिपोर्टिंग के लिए जमा करने से पहले स्टेटमेंट को वेरिफाई जरूर करें।
इनकम की अधूरी जानकारी
अपने इनकम के बारे में अधूरी जानकारी देना बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है। यहां तक की जुर्माना बन रहे टैक्स का 200% तक हो सकता है। इसके अलावा इस पर ब्याज भी लिया जा सकता है। कुछ मामलों में कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।
मुक्त इनकम को न करें नजरअंदाज
भले ही एक्जेमट इनकम पर टैक्स नहीं लगता है, लेकिन आपको इसे अपने ITR में सही सेक्शन (शेड्यूल EI) के तहत रिपोर्ट करना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की गलत सूचना से बचने में मदद मिलती है और टैक्स नियमों का पालन अच्छे से होता है।
पिछले एम्प्लॉयर की इनकम की जानकारी
फाइनेंशियल ईयर के बीच में नौकरी बदलने वाले टैक्सपेयर्स को पिछले एम्लॉयर से मिली हुई सभी इनकम या सैलरी की रिपोर्ट करनी चाहिए। नौकरी छोड़ते समय, अपने ITR को सही तरीके से दाखिल करने के लिए फॉर्म 16 जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स इकठ्ठे कर लेने चाहिए।
HRA बताने में गलती
HRA छूट के लिए झूठे दावे करने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भारी जुर्माना लगा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के अनुसार, जुर्माना गलत तरीके से बताए गए अमाउंट का 200% तक हो सकता है। साथ ही HRA पर छूट लेने के लिए सभी किराए के बिल मौजूद होने जरूरी हैं।
अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, रेयर अर्थ को लेकर हुई बड़ी डील
गलत टैक्स रिजीम चुनना
पर्सनल इनकम टैक्सपेयर्स हर फाइनेंशियल ईयर में पुरानी और नई टैक्स रिजीम के बीच स्विच कर सकते हैं। FY 2024-25 के लिए नई टैक्स रिजीम डिफॉल्ट सरकार ने सेट की हुई है। नई टैक्स रिजीम में जहां डिडक्शन की कोई कमी नहीं है, वहीं पुरानी रिजीम में कई टैक्स सेविंग स्कीम हैं। पुरानी टैक्स रिजीम की तुलना में नई टैक्स रिजीन में टैक्स की दरें कम हैं। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से ही नई या पुरानी टैक्स रिजीम का सलेक्शन करना चाहिए।
Keep these things in mind while filing itr otherwise you may have to pay a fine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMEXPLAINER: डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, जानें क्या है मिक्सोपैथी विवाद?
Aug 05, 2026 | 05:39 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














