- Hindi News »
- Business »
- Investors Lost Rs 5 Lakh Crore In One Go Stock Market Crashe As Soon As News Of Drone Attack On Pakistan Broke
झटके में निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा, पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक की खबर आते ही शेयर मार्केट धड़ाम
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 423.50 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 8 मई को गिरकर 418.10 लाख करोड़ रुपये हो गाया। यानी कुछ ही मिनटों के अंदर बाजार में अचानक से बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक की खबर आने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि इस तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार यानी 8 मई को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी। पर जैसे ही खबर आई कि भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन अटैक कर दिए है, इसके बाद शेयर बाजार अचानक भराभराकर गिर गया।
खबर है कि कुछ मिनटों की बिकवाली में ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। जब तक निवेशक मार्केट को समझते ही तब तक भारी नुकसान हो चुका था। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि इस गिरावट की एकमात्र वजह भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर हो रहे हमले हैं।
ड्रोन अटैक की खबर से युद्ध की आशंका और अधिक
आज यानी 8 मई के हालात को देखकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका और अधिक बढ़ गई है। इस वहज से ही दलाल स्ट्रीट पर घबराहट में बिकवाली हुई है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 423.50 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 8 मई को गिरकर 418.10 लाख करोड़ रुपये हो गाया। यानी कुछ ही मिनटों के अंदर बाजार में अचानक से बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
शेयर मार्केट बंद होते समय सेंसेक्स 411.97 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 80,334.81 पर और निफ्टी 140.60 अंक यानी 0.58 फीसदी गिरकर 24,273.80 पर बंद हुआ है, जबकि दोपहर तक बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान श्रीराम फाइनेंस, इटरनल, एमएंडएम, टाटा कंज्यूमर और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में हुआ है, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक और कोल इंडिया निफ्टी पर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
दहशत में पाकिस्तानी शेयर बाजार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तानी कांप रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर का गुरुवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार पर जोरदार असर देखने को मिला है। पाकिस्तानी बाजार में ऐसा भूचाल आया कि स्टॉक एक्सचेंज को कारोबार बंद करना पड़ गया। गुरुवार यानी 8 मई को कारोबार के दौरान पाकिस्तान स्टॉक इंडेक्स KSE-100 में करीब 7000 अंकों की गिरावट देखने को मिली और इसके साथ ही पाकिस्तान स्टॉक मार्केट क्रैश हो गया।
पाकिस्तानी शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स KSE-100 8 मई को कारोबार की शुरुआत में फिसलाऔर कारोबार में 7 फीसदी की गिरावट आई, जिसके कारण कारोबार रोकना पड़ा, कारोबार के अंत में इंडेक्स में 6.67 फीसदी की भारी गिरावट आई और यह 1,02,674 अंकों पर बंद हुआ। यह 2021 के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
इन पाकिस्तानी शहरों में ड्रोन हमले
एयर स्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पाकिस्तानी सेना की HQ-9 मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूनिट्स को ड्रोन हमलों में भारी नुकसान हुआ है। लाहौर के अलावा गुजरांवाला, रावलपिंडी, चकवाल, बहावलपुर, मियांवाली, कराची, चोर, मियानो और अटक में भी ऐसे ड्रोन हमले हुए हैं और सूत्रों के अनुसार सियालकोट, लाहौर और पाकिस्तान के एक अन्य शहर में पाकिस्तानी सेना की वायु रक्षा प्रणाली को भारी नुकसान हुआ है।
Investors lost rs 5 lakh crore in one go stock market crashe as soon as news of drone attack on pakistan broke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMसही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
May 18, 2026 | 06:54 PMAdhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













