-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Investment In Equity Mutual Funds Increased By 14 Percent To Rs 41156 Crore In December
Mutual Fund: दिसंबर में 14% बढ़ा निवेश, 41,156 करोड़ रुपये हुई म्यूचुअल फंड की इक्विटी
- Written By: मनोज आर्या
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट चलसानी ने कहा कि इस गिरावट का कारण बाजार में ‘करेक्शन' के साथ लोन या बॉन्ड स्कीम से 1.27 लाख करोड़ रुपये की निकासी है।

म्यूचुअल फंड्स (सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड की इक्विटी में दिसंबर माह में निवेश 14 प्रतिशत बढ़कर 41,156 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने कहा कि म्यूचुअल फंड की स्मॉल और मिड कैप (छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों में निवेश करने वाले) की पूंजी योजनाओं में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही और इस महीने के दौरान निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि, इन दोनों सेक्टरों में जोखिम को लेकर चिंता जताई जा रही थी।
व्यवस्थित निवेश योजनाओं (SIP) में निवेश पिछले महीने 26,459 करोड़ रुपये रहा, जो नवंबर में 25,320 करोड़ रुपये था। एसआईपी के प्रबंधन के तहत एसेट 13.63 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो कुल एसेट का लगभग पांचवां हिस्सा है। दिसंबर के अंत तक म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) 66.93 लाख करोड़ रुपये थीं, जो एक महीने पहले की समान अवधि के 68.08 लाख करोड़ रुपये से कुछ कम है।
बाजार में गिरावट का मख्य कारण
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट चलसानी ने कहा कि इस गिरावट का कारण बाजार में ‘करेक्शन’ के साथ लोन या बॉन्ड स्कीम से 1.27 लाख करोड़ रुपये की निकासी है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार रुचि और भविष्य में उम्मीद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चलसानी ने माना कि ऐसी अनिश्चितताएं हैं जो बाजार को प्रभावित कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख
Gen-Z की पहली पसंद बने म्यूचुअल फंड, जानें कहां और कैसे निवेश कर रहे हैं आज के युवा
नए साल में बढ़ा FPI का कारोबार, 3 कारोबारी सेशन में बेचे इतनी कीमत के शेयर
मजबूत रिटर्न के मामले में भारत ने चीन को पछाड़ा, साल 2000 के बाद से आगे बढ़ा इंडियन इक्विटी मार्केट
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ट्रंप को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं
जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के साथ वहां के प्रशासन में बदलाव को लेकर भी लोगों के मन में कई शंकाएं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय निवेशकों का शेयर बाजार में भरोसा बना हुआ है। एसआईपी में निरंतर रुचि की ओर इशारा करते हुए चलसानी ने कहा कि यह निवेश लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजारों में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
Investment in equity mutual funds increased by 14 percent to rs 41156 crore in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMAgra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














