-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Industry Praised The Budget For Reforms To Increase Consumption
उद्योग जगत ने जमकर की बजट की तारीफ, कंजप्शन बढ़ाने के लिए के लिए किया मोदी सरकार का धन्यवाद
- Written By: अपूर्वा नायक
वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि बजट ने सही दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसमें मिडिल क्लास सेगमेंट को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 12 लाख रुपये सालाना तक की इनकम को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है।

इंडियन इंडस्ट्री ( सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के थर्ड टर्म के दूसरे बजट में दुनिया के 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी में इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए और एम्पॉलयमेंट जनरेशन के लिए एक व्यापक ब्लूप्रिंट को पेश किया गया है, जिसमें कंज्पशन को बढ़ावा देने और इंवेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए साहसिक सुधारों का बूस्टर डोज दिया है। इंडस्ट्री वर्ल्ड ने शनिवार को पेश होने वाले बजट के बाद ये रिएक्शन दिया है।
वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि बजट ने सही दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसमें मिडिल क्लास सेगमेंट को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 12 लाख रुपये सालाना तक की इनकम को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक यानी सीएमडी सज्जन जिंदल ने कहा कि यह बजट मिडिल क्लास सेगमेंट के हाथों में ज्यादा पैसा उपलब्ध कराएगा, जिससे कंज्प्शन को बढ़ावा मिलेगा।
राजकोषीय घाटे
विप्रो लिमिटेड की मुख्य वित्त अधिकारी यानी सीएफओ अपर्णा अय्यर ने कहा कि बजट में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को नजरअंदाज किए बिना कर सुधारों, नवाचार को बढ़ावा देने और कौशल विकास पर जोर देकर आर्थिक प्रगति को प्राथमिकता दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में उल्हासनगर गारमेंट फेयर 3.0 के समापन दिवस पर उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने किया दौरा
महाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
Jamsetji Tata Birth Anniversary: आधुनिक भारतीय उद्योग के जनक और उनके सपनों के भारत की एक अनूठी कहानी
सोने से संबंधित स्टार्टअप माईगोल्ड के संस्थापक अमोल बंसल ने केंद्रीय बजट पर कहा कि यह आर्थिक वृद्धि के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है, जिसमें कराधान, बुनियादी ढांचे और एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए समर्थन में सराहनीय सुधार शामिल हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मझोली कंपनियों यानी एमएसएमई के लिए बढ़ी हुई क्रेडिट गारंटी योजनाएं और कर राहत स्वागत योग्य कदम हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
चिकित्सा क्षेत्र के डॉ. बसु ग्रुप के निदेशक डॉ. मंदीप सिंह बसु ने कहा है कि बजट में हेल्थ सर्विस और एमएसएमई दोनों के प्रमुख क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। अगले पांच सालों में 10,000 मेडिकल सीटें जोड़ने और 75,000 सीटें बनाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।
यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक यथार्थ त्यागी ने कहा कि बजट समावेशी और मजबूत स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक परिवर्तनकारी नींव रखता है। तीन साल की जिला अस्पताल रोलआउट योजना के साथ 200 डेकेयर कैंसर केंद्रों की स्थापना एक स्वागतयोग्य कदम है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Industry praised the budget for reforms to increase consumption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस नेता ने आमिर खान को बताया डरपोक! सोनम वांगचुक पर दिए बयान पर हुसैन दलवई ने एक्टर को दे दी नसीहत
Jul 17, 2026 | 05:22 PMवंदे मातरम का विरोध करने वाले देश की भावना का सम्मान नहीं करते, भाजपा विधायक राम कदम का विपक्ष पर बड़ा हमला
Jul 17, 2026 | 05:19 PM1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PMकेवल आपराधिक इतिहास के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता: शराब घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Jul 17, 2026 | 05:11 PMसानिध्य डोंगरे बने NEET UG 2026 में मुंबई सिटी टॉपर, 700 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 28 वां स्थान
Jul 17, 2026 | 05:08 PMOnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Jul 17, 2026 | 05:06 PMजबलपुर: बैंक डकैती का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 11 महीनों से चल रहा था फरार; 4 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
Jul 17, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM














