-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indias Services Sector Growth Rises To 60 9 In August
भारत के सर्विस सेक्टर का बढ़ा कारोबार, कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई में पहुंचा 60.3 पर
- Written By: अपूर्वा नायक
एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार पता चला है कि जुलाई महीने की तुलना में अगस्त महीने में सर्विस सेक्टर में बढ़ोत्तरी देखी गई है। यह वृद्धि मुख्य रूप से नए ठेकों खासकर घरेलू ठेकों में वृद्धि से प्रेरित रही है।

भारतीय सर्विस सेक्टर ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत में सर्विस सेक्टर में पिछले महीने की तुलना में इस महीने बढ़त देखने को मिली है। एक मासिक सर्वेक्षण में ये जानकारी सामने आयी है, जिससे पता चला है कि इस सेक्टर में मार्च महीने के बाद से सबसे तेजी से विस्तार होता हुआ देखा जा रहा है।
मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई में 60.3 से बढ़कर अगस्त में 60.9 हो गया। यह मार्च के बाद सबसे तेज विस्तार है। इसे काफी हद तक उत्पादकता लाभ और सकारात्मक मांग के रुझान से समर्थन मिला। खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।
नए ठेकों खासकर घरेलू ठेकों में वृद्धि
एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘ भारत के लिए समग्र पीएमआई में अगस्त में मजबूत वृद्धि रही जो सेवा क्षेत्र में त्वरित व्यावसायिक गतिविधि से प्रेरित है। इसमें मार्च के बाद से सबसे तेज विस्तार हुआ। यह वृद्धि मुख्य रूप से नए ठेकों खासकर घरेलू ठेकों में वृद्धि से प्रेरित रही।”
सम्बंधित ख़बरें
शुल्क मुद्रास्फीति की समग्र दर मध्यम रही
कीमतों की बात करें तो कच्चे माल की लागत में छह महीने में सबसे कम वृद्धि हुई, विनिर्माण तथा सेवा दोनों क्षेत्रों में भी यही रुख देखने को मिला। इससे अगस्त में ‘आउटपुट’ मूल्य मुद्रास्फीति में कमी आई। सर्वेक्षण में कहा गया, ‘‘ भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में शुल्क मुद्रास्फीति की समग्र दर मध्यम रही। जुलाई में देखी गई वृद्धि की तुलना में भी यह वृद्धि धीमी रही।”
छह महीने के निचले स्तर पर
वहीं रोजगार का स्तर मजबूत बना रहा, हालांकि जुलाई की तुलना में नियुक्ति की गति मामूली धीमी रही। इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स जुलाई की तरह ही अगस्त में भी 60.7 रहा। अगस्त के सर्वेक्षण के आंकड़ों से यह भी पता चला कि भारतीय वस्तुओं तथा सेवाओं के लिए दाम जुलाई की तुलना में कम बढ़े। विनिर्माण कंपनियों तथा उनकी सेवा समकक्षों दोनों ने अगस्त में लागत दबाव में कमी देखी। सर्वेक्षण में कहा गया कि मुद्रास्फीति की कुल दर छह महीने के निचले स्तर पर आ गई है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Indias services sector growth rises to 60 9 in august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Jul 23, 2026 | 07:30 PMभीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Jul 23, 2026 | 07:25 PMबांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
Jul 23, 2026 | 07:22 PMIND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
Jul 23, 2026 | 07:22 PMवाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Jul 23, 2026 | 07:21 PMसोशल मीडिया पोस्ट नहीं, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें PM मोदी, शिवसेना UBT प्रवक्ता आनंद दुबे का कड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 07:18 PMभारत के छात्र अकेले नहीं हैं…राजघाट और गांधी स्मृति की ओर बढ़े राहुल गांधी, सभी विपक्षी सांसद साथ में मौजूद
Jul 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














