-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indias Fuel Demand Rises 194 Per Cent To 203 Million Tonnes In June
ईरान इजराइल टेंशन में भी बढ़ी रही देश फ्यूल डिमांड, पहुंचा 20.3 मिलियन टन के पार
- Written By: अपूर्वा नायक
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों में बड़ी बात का खुलासा हुआ है। इन आंकड़ों के अनुसार, जियो पॉलिटिकल टेंशन के बाद भी जून के महीने में पेट्रोल और डीजल का कंजप्शन बढ़ा हैं।

Petrol Diesel Price (सौ. Freepik)
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज पेट्रोल और डीजल से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार जून के महीने में जिस दौरान ईरान और इजराइल के बीच टेंशन के हालात होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के कंजप्शन में 1.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त के साथ ये आंकड़ा 20.31 मिलियन मीट्रिक टन पर पहुंच गया है, जो साल 2024 को जून में 19.94 मिलियन टन था।
देश में कारों और टू-व्हीलर्स की सेल्स में बढ़त, ग्रामीण डिमांड में सुधार और एग्रीकल्चर सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन के कारण जून में पेट्रोल की सेल्स में पिछले साल के जून महीने की तुलना में 6.7 प्रतिशत का उछाल आया है।
देश में एग्रीकल्चर और ट्रांसपोर्ट दोनों सेक्टरों में इनपुट के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला ईंधन डीजल की डिमांड इस साल जून में पिछले साल के जून के महीने की तुलना में 1.6 प्रतिशत बढ़कर 8.11 मिलियन मीट्रिक टन हो गई है। फ्यूल की सेल्स में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान करने वाले डीजल के कंज्पशन में बढ़त इकोनॉमी के एग्रीकल्चर और लॉजिस्टिक्स दोनों सेक्टर में हाई इकोनॉमी एक्टिविटी दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
एलपीजी की सेल्स जून 2024 की तुलना में जून के महीने में 9.1 परसेंट बढ़कर 2.53 मिलियन मीट्रिक टन हो गई। इसके कारण बढ़ती इनकम के कारण ज्यादा परिवारों की ओर से रसोई गैस का उपयोग करना और सरकार की उज्ज्वला योजना द्वारा एलपीजी को गरीब परिवारों की पहुंच में लाना। इसके अलावा, होटलों और रेस्तरां में भी एलपीजी की व्यावसायिक खपत में वृद्धि हुई है।
उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाले नेफ्था की बिक्री इस महीने में 2 प्रतिशत बढ़कर 1.03 मिलियन मीट्रिक टन हो गई। हालांकि, जून में मानसून के जल्दी आने के कारण हर महीने के आधार पर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सेल्स में पिछले महीने की तुलना में 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। आपको बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल कंज्यूमर और इंपोर्टर है।
इस अलावा, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार भारत की ऊर्जा क्षमताओं को उन्नत बनाने के लिए विशेषज्ञता हासिल करने के उद्देश्य से नॉर्वे को अलग-अलग प्रोजेक्ट पर विचार कर रही है।
भारत का ग्लोबल गोल्ड बाजार पर बढ़ा दबदबा, दुनिया का 15 प्रतिशत सोना इंडिया में
पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने के भारत के प्रयासों को गति प्रदान करने के लिए मैंने नॉर्वे के बर्गन में नॉर्दर्न लाइट्स सीओ2 टर्मिनल का दौरा किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indias fuel demand rises 194 per cent to 203 million tonnes in june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














