- Hindi News »
- Business »
- Report Said 15 Percent Of The 23 Trillion Dollar Global Gold Market Now In India
भारत का ग्लोबल गोल्ड बाजार पर बढ़ा दबदबा, दुनिया का 15 प्रतिशत सोना इंडिया में
डीएसपी म्यूचुअल फंड ने जुलाई में एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार ये जानकारी है कि पूरी दुनिया के वर्तमान गोल्ड का मार्केट 23 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें से लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा भारत के पास हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली : पूरी दुनिया का ग्लोबल फॉरेन करेंसी स्टोर लगभग 12.5 ट्रिलियन डॉलर का है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। फिलहाल गोल्ड का मार्केट 23 ट्रिलियन डॉलर का है, जिसमें से भारत के पास अकेले ही 15 प्रतिशत हिस्सा है।
डीएसपी म्यूचुअल फंड की जुलाई 2025 की नेत्रा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक निकाले गए टोटल गोल्ड में से 65 प्रतिशत आभूषणों के रूप में है और ग्लोबल स्टोकेज का सिर्फ 5 प्रतिशत सोने में ट्रांसफर होने से इसकी कीमत में लगातार और अहम उछाल आ सकता है।
केंद्रीय बैंक आरबीआई के गोल्ड स्टोरेज में लगातार बढ़त हो रही है और उन्होंने पिछले 21 वर्षों की तुलना में पिछले 4 वर्षों में ज्यादा सुरक्षित-संपत्तियां खरीदी हैं। साल 2000 से साल 2016 तक आरबीआई के द्वारा की गई सोने की खरीद कुल 85 बिलियन डॉलर थी। लेकिन एक ही वर्ष, 2024 में, केंद्रीय बैंकों ने 84 बिलियन डॉलर का सोना खरीदा।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने हर साल लगभग 1,000 टन सोना खरीदा है, जो सोने की ईयरली माइनिंग सप्लाई का एक चौथाई से भी ज्यादा है। सोने की खरीद का यह सिलसिला ज्यादातर देशों की नॉन-डॉलर रिजर्व असेट को रखने की रुचि को दर्शाता है। अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की अस्थिर प्रकृति ने सोने को सेंट्रल बैंक के लिए ज्यादा आकर्षक साधन बना दिया है। इसलिए, रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल सोने की डिमांड मजबूत है।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास टोटल 880 मीट्रिक टन गोल्ड है। देश ने फाइनेंशियस ईयर 2026 में अभी तक अपने गोल्ड स्टोर में कुछ नहीं जोड़ा है, संभवतः भारत जियो पॉलिटिकल और ट्रेड अनिश्चितताओं के बीच 5 सालों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त करने वाली सुरक्षित-संपत्ति की कीमतों में नरमी का इंतजार कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक और मौद्रिक संघ यानी ईएमयू की खराब वित्तीय स्थिति के कारण यूरो ने बार-बार कमजोरियां दिखाई हैं। चीनी युआन बाजार-संचालित या राजनीतिक रूप से रिजर्व करेंसी बनने के लिए पर्याप्त रूप से स्वीकार्य नहीं है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट, क्या खरीदारी का यह सही समय; देखें लेटेस्ट रेट
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऑपरेटिंग कैश फ्लो में लगातार मजबूती के परिणामस्वरूप भारत में ऑपरेटिंग कैश फ्लो यानी ओसीएफ मार्जिन में बढ़त हुई है, जो पूंजी आवंटन और कॉर्पोरेट प्रशासन दोनों के दृष्टिकोण से एक पॉजिटिव इंडीकेटर है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Report said 15 percent of the 23 trillion dollar global gold market now in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ganga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
May 25, 2026 | 07:45 AM25 मई का इतिहास: शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, ऐतिहासिक कहानी
May 25, 2026 | 07:39 AMPM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
May 25, 2026 | 07:33 AMमध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
May 25, 2026 | 07:32 AMNEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
May 25, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा
May 25, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














