- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupees Closed At 8564 Per Dollar On Wednesday
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर रुख पर रुपया, 85.64 प्रति डॉलर पर हुआ बंद
मंगलवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 85.64 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। 27 दिसंबर को स्थानीय मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 85.80 के अपने जीवनकाल के सबसे निचले स्तर को छुआ था।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बुधवार को वर्ष 2025 के पहले कारोबारी सत्र में रुपया 85.64 पर स्थिर रहा। इस दौरान सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार से रुपये को मिले लाभ का असर विदेशी कोषों की निकासी से जाता रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.63 पर खुला और सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.72 के दिन के निचले स्तर पर आ गया। कारोबार के अंत में रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 85.64 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। 27 दिसंबर को स्थानीय मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 85.80 के अपने जीवनकाल के सबसे निचले स्तर को छुआ था।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, बुधवार को रुपये में अच्छी मांग रही। भारतीय रिजर्व बैंक ने 85.72 के आसपास बिकवाली की और सुनिश्चित किया कि मुद्रा में और गिरावट न आए। इसके बाद यह 85.62 तक मजबूत हुआ। हालांकि, अमेरिका में छुट्टी के कारण कारोबार सीमित रहने से अंत में यह 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
एशियाई मुद्राएं रहीं स्थिर
भंसाली ने कहा कि रुपया अब भी निचले स्तर के प्रति संवेदनशील है। डॉलर इंडेक्स अपने सुबह के स्तर से लगभग अपरिवर्तित 108.46 पर था, जबकि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल 4.57 प्रतिशत पर था। एशियाई मुद्राएं आम तौर पर स्थिर रहीं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्याज दरों में कटौती के बारे में फेडरल रिजर्व के सतर्क रुख और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से डॉलर सूचकांक (डीएक्सवाई) तथा अमेरिकी 10 साल के बॉण्ड प्रतिफल में मजबूती से रुपया लगातार दबाव में है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 108.48 पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर पहुंचा; लगातार दूसरे दिन तेजी
गड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
Explainer: आजादी से अब तक…कैसे ₹3 से ₹95 तक पहुंचा डॉलर का सफर, जानें कब-कब और क्यों गिरा हमारा रुपया?
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अमेरिका के 10-साल के बॉन्ड प्रतिफल में तेजी का रुख
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर सूचकांक (डीएक्सवाई) और अमेरिका के 10-साल के बॉन्ड प्रतिफल में तेजी का रुख रहा है, जिसका मुख्य कारण फेडरल रिजर्व का सतर्क रुख और ‘ट्रंप पहलू’ है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 74.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 368.40 अंक की तेजी के साथ 78,507.41 अंक बंद हुआ और एनएसई निफ्टी 98.10 अंक की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Indian rupees closed at 8564 per dollar on wednesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
May 24, 2026 | 06:06 PMकर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO
May 24, 2026 | 06:02 PMबद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
May 24, 2026 | 05:53 PMBrother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
May 24, 2026 | 05:49 PMVidhan Parishad Election: शिंदे के बाद संकटमोचक महाजन दिल्ली रवाना; क्या जलगाव व नासिक की सीट पर फंसा है पेंच?
May 24, 2026 | 05:48 PMRam Charan Peddi: पेड्डी को मिली हरी झंडी, CBFC ने सुझाए ये बदलाव, जानें क्या होगा फिल्म का रनटाइम
May 24, 2026 | 05:45 PMट्विशा शर्मा केस: 13 दिन बाद हुई अंतिम विदाई, भाई ने दी ट्विशा के शव को मुखाग्नि; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
May 24, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














