- Hindi News »
- Business »
- Indian Gdp Will Grow Fastest In The World Leaving Behind America And China Sbi Report
अमेरिका, चीन रह जाएंगे पीछे, दुनिया में सबसे तेज दौड़ेगी भारत की जीडीपी, SBI ने दिए आंकड़े
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के हालिया वैश्विक वृद्धि पूर्वानुमान में अनुमान लगाया गया है कि मजबूत घरेलू मांग तथा सरकार द्वारा नीतिगत हस्तक्षेप से भारत की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिसर्च में चालू वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 36 हाई फ्रीक्वेंसी संकेतकों का लाभ उठाते हुए चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए अनुमानित जीडीपी वृद्धि 6.2 प्रतिशत से 6.3 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार, 2024-25 के लिए ‘रियल’ तथा ‘नॉमिनल’ जीडीपी ग्रोथ रेट क्रमशः 6.4 प्रतिशत और 9.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट में कहा गया, स्वस्थ ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता को मजबूत कर रही है और अन्य क्षेत्रों में गति बनाए रख रही है। मौजूदा घरेलू मुद्रास्फीति में मंदी उच्च विवेकाधीन खर्च को प्रोत्साहित और मांग-आधारित वृद्धि को बढ़ावा देती हुई नजर आ रही है। इसमें कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पूंजीगत व्यय में सुधार दिख रहा है। भू-राजनीतिक घटनाक्रम और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के कारण कैलेंडर वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में मंदी का असर न केवल भारत बल्कि अन्य देशों पर भी पड़ा है।
तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत
एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के हालिया वैश्विक वृद्धि पूर्वानुमान में अनुमान लगाया गया है कि मजबूत घरेलू मांग तथा सरकार द्वारा नीतिगत हस्तक्षेप से भारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 और आगामी वित्त वर्ष 2025-26 दोनों में 6.5 प्रतिशत रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया देखेगी भारत का दम! G-20 देशों में सबसे तेज होगी इंडिया की रफ्तार, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी का बड़ा दावा
भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: 27 फरवरी को जारी होगा नया आधार वर्ष, GDP गणना का बदलेगा तरीका
एक क्लिक और अकाउंट खाली, SBI ने बताया Reward Points ठगी से बचने का आसान तरीका
भाजपा का बजट 2026 प्रचार प्लान: देशभर में 150 प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार अभियान
भारतीय जीडीपी को लेकर IMF की संभावना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का अनुमान है कि 2025 में यूरो क्षेत्र की वृद्धि दर एक फीसदी, अमेरिका की 2.7 फीसदी, ब्रिटेन की 1.6 फीसदी और चीन की विकास दर 4.6 फीसदी रह सकती है। भारत की वृद्धि दर 6.5 फीसदी, रूस की 2.2 फीसदी व दक्षिण अफ्रीका की दर 1.5 फीसदी रहेगी। 2024 से 2026 तक भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी के स्तर से बढ़ेगी।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
अमेरिकी टैरिफ का ज्यादा असर नहीं
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए टैरिफ वॉर का प्रभाव भारत पर सीमित होगा, क्योंकि अर्थव्यवस्था निर्यात पर कम निर्भरता के साथ घरेलू स्तर पर केंद्रित है। भारत दो वर्षों में 6.7-6.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि हासिल करेगा। आभूषण, फार्मा, कपड़ा व केमिकल पर ज्यादा टैरिफ लग सकता है। अमेरिका जेनेरिक दवाओं पर अधिक टैरिफ नहीं लगाएगा, क्योंकि इससे उसके देश में स्वास्थ्य देखभाल की लागत बढ़ जाएगी। गोल्डमैन सैश ने कहा, ट्रंप के टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था पर 0.1 से 0.6 फीसदी के बीच असर पड़ सकता है।
Indian gdp will grow fastest in the world leaving behind america and china sbi report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND W vs AUS W: 24 फरवरी से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल
Feb 23, 2026 | 08:30 PMअजय अहिरे पर जानलेवा हमला, न्याय के लिए आक्रोश मोर्चा, अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Feb 23, 2026 | 08:28 PMनिर्यात शुल्क छूट में कटौती: प्याज उत्पादक आक्रोशित, किसान संगठन ने दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Feb 23, 2026 | 08:18 PMहोलिका दहन की अग्नि में उपले डालने के पीछे असली रहस्य क्या है? जानिए वजह
Feb 23, 2026 | 08:18 PMIND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Feb 23, 2026 | 08:16 PMRS चुनाव में लालू करेंगे ओवैसी का शिकार…RJD बनाएगी हिना शहाब को उम्मीदवार! करीबी ने बता दिया मास्टरप्लान
Feb 23, 2026 | 08:12 PMशिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, T20 World Cup में ऐसा कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने
Feb 23, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














