-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indian Bank Will Open A Special Bank For The Senior Citizen
बुजुर्गों को मिलेगी बेहद खास सौगात, इंडियन बैंक खोलेगी सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ब्रांच
- Written By: अपूर्वा नायक
बैंकों में डिपॉजिट बढ़ाने के लिए इंडियन बैंक ने एक अनोखा रास्ता ढूंढ़ निकाला है। इंडियन बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ब्रांच खोलने की बात कही है। इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों को आकर्षक बनाया जा सकता है।

इंडियन बैंक (सौ. सोशल मीडिया )
देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने सभी बैंकों को ये निर्देश दिया है कि नकदी जमा राशि बढ़ाने के लिए वे विशेष डिपॉडिट स्कीम तैयार करे। ऐसे में बैंकों पर डिपॉजिट स्कीम को आकर्षक बनाने और परमनेंट डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत अकाउंट खोलने का प्रेशर बढ़ता जा रहा है। ये ना सिर्फ बैंक के लिए बल्कि देश के कर्ज की बढ़ती गति को देखते हुए भी जरूरी है। वित्त मंत्रालय की ओर से सरकारी बैंकों पर ये प्रेशर बनाया जा रहा है कि वे कुछ ऐसा करें कि जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा राशि बैंक में डिपॉजिट करें।
बुजुर्गों को मिलेगी स्पेशल सुविधा
ऐसे में पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने देश में पहली बार बुजुर्गों के लिए स्पेशल ब्रांच खोलने की योजना बनाने का फैसला लिया है। ये कारण है कि एक तरफ जहां युवा वर्ग में डिपॉजिट स्कीमों के प्रति झुकाव कम हो रहा है, तो वहीं सीनियर सिटीजन का झुकाव अभी भी फिक्स्ड डिपॉजिट को लेकर स्थिर है। हालांकि ज्यादातर बैंकों की ओर से बुजुर्गों को स्पेशल सुविधा देने की कोई व्यवस्था नहीं है। इलाहाबाद बैंक के साथ मर्जर के बाद अपनी सर्विसेज की क्वालिटी सुधारने में जुटा इंडियन बैंक देश के कई हिस्सों में केवल बुजुर्गों को सर्विस देने वाली स्पेशल ब्रांचेस ओपन करने जा रही है।
बैंक इन स्पेशल कस्टमर्स के लिए मौजूदा फिक्स्ड डिपॉजिट की जगह कुछ नई स्कीमों को भी लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं। नई स्कीमें पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक दरों वाली हो सकती है। इंडियन बैंक के सीएमडी ये बताते हैं कि उनके बैंक के टोटल परमनेंट फिक्स्ड डिपॉजिट की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत है। लगभग सभी सरकारी बैंकों में यही स्थिति बनी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
Gold Rate Update: आज कैसा रहेगा सोने का दाम, जानें आपके शहर का गोल्ड रेट अपडेट
फॉरमेट को पूरी तरीके से बदलने का फैसला
इंडियन बैंक का कहना है कि कस्टमर्स के लिए सर्विस की क्वालिटी सुधारने के लिए बैंक ने अपने कॉल सेंटर के फॉरमेट को पूरी तरीके से बदलने का फैसला लिया है। अभी किसी भी बैंक के कॉल सेंटर पर जब कस्टमर फोन करता है, तो वहां उनकी परेशानियों के बारे में सिर्फ पूछताछ की जाती है और सिर्फ सुझाव दिए जाते हैं। परेशानी का हल बाद में निकाला जाता है।
Indian bank will open a special bank for the senior citizen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
Jul 03, 2026 | 02:34 PMअहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
Jul 03, 2026 | 02:30 PMAadhaar Mobile Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे नए ऐप से ऐसे करें अपडेट
Jul 03, 2026 | 02:29 PMचंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
Jul 03, 2026 | 02:28 PMपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMनया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
Jul 03, 2026 | 02:25 PMये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













