- Hindi News »
- Business »
- Hp India Md Ipsita Das Guptas Statement On Indias Digital Journey
HP India: एचपी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर का बड़ा बयान, बोले- डिजिटल सफर में भारत भर चुका है ऊंची उड़ान
भारत तेजी से अपने डिजिटल सफर को पूरा करता हुआ नजर आ रहा है। इसी को लेकर एचपी की मैनेजिंग डायरेक्टर ने भी भारत के डिजिटल सफर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में कंपनी ने नई रेंज के लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

एचपी इंडिया की एमडी इप्सिता दास गुप्ता (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही भारत में डिजिटल क्रांति की लहर लेकर आए थे। अब हाल ये है कि भारत तेजी से डिजिटल सफर में अग्रसर होते जा रहा है। इसी सिलसिले में लैपटॉप बनाने वाली प्रमुख कंपनी एचपी की भारत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक यानी एमडी इप्सिता दास गुप्ता ने गुरूवार को भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत अपने डिजिटल सफर में अहम पड़ाव पर है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, क्लाउड और कनेक्टिविटी से हमारे सीखने और काम करने का तरीका बदल गया है।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा है कि भारत अपने डिजिटल सफर के बहुत अहम पड़ाव है, जहां एआई, क्लाउड और कनेक्टिविटी से यह तय हो रहा है कि हम कैसे जीते हैं, सीखते हैं और काम करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े डेवलपर बेस और तेजी से बढ़ते यूजर इकोसिस्टम के साथ भारत एआई क्रांति का नेतृत्व करने की स्थिति में है।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस लैपटॉप लॉन्च किए जाने के मौके पर उन्होंने कहा है कि एचपी में हम इसे सार्थक इनोवेशन करने, प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और फाइनेंशियल सर्विसेज एवं रिटेल से लेकर हेल्थ एंड एजुकेशन तक अलग-अलग सेक्टरों में इकोनॉमिक अवसरों को सक्षम बनाने के जरूरी पल के रूप में देख रहे हैं। इससे भविष्य में काम करने के तरीके की परिभाषा बदलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Muse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 3000 अंक चढ़ा सेंसेक्स; 17 लाख करोड़ की कमाई से निवेशक मालामाल
उधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान
कंपनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर ‘क्रिएटर्स’, फ्रीलांसर्स यानी स्वतंत्र कार्य करने वाले और रोजाना के यूजर्स के लिए बनाई गई ‘ओमनीबुक’ रेंज में एआई से लैस कई स्पेशिलिटी हैं। एचपी इंडिया के पर्सनल सिस्टम्स के वरिष्ठ निदेशक विनीत गेहानी ने कहा है कि भारत विविधता से भरा और डायनेमिक मार्केट है, जहां लोग ऐसी टैक्नोलॉजी चाहते हैं, जो शक्तिशाली भी हो और आसान पहुंच में भी हो। एचपी के एआई से लैस अगली पीढ़ी के पीसी यानी पर्सनल कंप्यूटर के अब तक के सबसे बड़े पोर्टफोलियो के साथ हमारे पास सभी के लिए कुछ न कुछ है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
उन्होंने कहा है कि फिर चाहे बात किसी बड़े आइडिया पर काम कर रहे स्टार्टअप फाउंडर की हो, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेंशन का नेतृत्व कर रही किसी बड़ी कंपनी की हो या फिर राह चलते वीडियो एडिट कर रहे किसी क्रिएटर की हो। कंपनी ने बताया कि नई रेंज के इन लैपटॉप की कीमत 78,999 रुपये से शुरू होकर 1,86,499 रुपये तक है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hp india md ipsita das guptas statement on indias digital journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
Apr 09, 2026 | 05:28 PMविराट कोहली का नाम सुनते ही गुस्सा हो गए बाबर आजम, पत्रकार ने किया था सवाल, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 05:26 PM‘कूड़ेदान’ में गया ईरान का शांति प्रस्ताव! जेडी वेंस का बड़ा दावा, तेहरान ने ChatGPT से लिखवाया सीजफायर समझौता
Apr 09, 2026 | 05:22 PM‘Splitsvilla X6’ में दो कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त हाथापाई, कपड़े फेंकने से शुरू हुआ झगड़ा बना बड़ा बवाल
Apr 09, 2026 | 05:22 PMNashik TCS Case: ‘ये कॉर्पोरेट जिहाद है’; नासिक टीसीएस यौन शोषण मामले में मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
Apr 09, 2026 | 05:12 PMKKR के सामने पंत की लखनऊ सुपर जाएंट्स, जानें IPL 2026 में दोनों टीमों का कैसा रहा है सफर
Apr 09, 2026 | 05:11 PMभंडारा में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी
Apr 09, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














