- Hindi News »
- Business »
- Honda Will Increase The Prices Of Its Vehicles By Up To Two Percent From January 2025
नए साल में महंगी हो जाएंगी Honda की कार, कंपनी ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
- Written By: मनोज आर्या
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, मर्सिडीज-बेंज इंडिया और बीएमडब्ल्यू इंडिया जनवरी 2025 में अपनी कारों की कीमतें 4% तक बढ़ाएंगी।

होंडा जनवरी 2025 से अपने कारों की कीमतों में करेगी दो प्रतिशत की बढ़ोतरी
नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी घरेलू बाजार में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसे मॉडल बेचती है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एंड सेल्स ) कुणाल बहल ने कहा कि वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। बहल ने आगे कहा कि कच्चे माल की लागत और लॉजिस्टिक्स में निरंतर वृद्धि के कारण इसका छोटा सा भार नए साल से मूल्य संशोधन के जरिये ग्राहकों पर डाला जाएगा।
बता दें कि मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स सहित विभिन्न कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां पहले ही जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद से भारत में कारें जनवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी। वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बड़े पैमाने पर बाजार और लक्जरी सेगमेंट में मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा बताई जा रही है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
BMW और मर्सिडिज की कीमतों में 4% की बढ़ोतरी
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, मर्सिडीज-बेंज इंडिया और बीएमडब्ल्यू इंडिया जनवरी 2025 में अपनी कारों की कीमतें 4% तक बढ़ाएंगी। कार निर्माताओं के अनुसार, इनपुट लागत और अन्य कारकों में वृद्धि, जैसे कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि, उच्च परिचालन व्यय, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में उछाल के कारण कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।
जनवरी 2025 में मारुति कारों की कीमत 4% तक बढ़ जाएगी। कीमत में बढ़ोतरी मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। मारुति ने एक अधिकारिक बयान में कहा, “बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च के मद्देनजर, कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है। कीमत में 4% तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। मारुति ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, ईको, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, इग्निस, बलेनो, सियाज, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, एक्सएल6 और इनविक्टो जैसी कारें बेचती है।
हुंडई की कीमतों में 25 हजार की बढ़ोतरी
हुंडई 1 जनवरी, 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा कि इनपुट लागत में निरंतर वृद्धि के साथ, अब इसका एक हिस्सा देना अनिवार्य हो गया है। यह लागत मामूली मूल्य समायोजन के माध्यम से बढ़ी है। उन्होंने कहा, “यह मूल्य वृद्धि सभी मॉडलों पर की जाएगी और वृद्धि की सीमा 25,000 रुपये तक होगी। मूल्य वृद्धि सभी MY25 मॉडलों पर 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी। हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, आई20, आई20 एन लाइन, ऑरा, वर्ना, एक्सटर, वेन्यू, वेन्यू एन लाइन, क्रेटा, क्रेटा एन लाइन, अल्कज़ार, टक्सन और आयोनिक 5 (ईवी) पेश करती है।
Honda will increase the prices of its vehicles by up to two percent from january 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














