-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Harley Davidson Will Do Magic In India
भारत में Harley Davidson का फिर से होगा जलवा, अमेरिका के टैरिफ घटाने से बढ़ रही है उम्मीदें
- Written By: अपूर्वा नायक
इसी तरह से अर्ध निर्मित यूनिट यानी एसकेडी के तौर पर इंपोर्टेड मोटरबाइक पर कस्टम ड्यूटी 205 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। सीकेडी यानी ऐसी मोटरबाइक जिनके स्पेयर पार्ट्स बाहर से इंपोर्ट होते हैं।

हार्ले डेविडसन (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ पर जोर देने के कारण हो सकता है कि अमेरिका की फेमस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन एक बार फिर से भारत में रफ्तार पकड़ सकती है। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरूआत में पेश किए गए बजट से पहले ही इंपोर्टेड बाइकों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है। इस समय इंडियन पार्टनर हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर डेवलप सिर्फ एक मॉडल एक्स-440 बेचने वाली हार्ले डेविडसन ने कभी भारत में 33 डीलरशिप के साथ 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर 13 मॉडल मार्केट में लॉन्च किए थे। इससे पहले कंपनी ने 2020 में अपना मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स ऑपरेशन बंद भी कर दिया था।
बजट में घटाया टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में पूरी तरह से निर्मित इकाई यानी सीबीयू के रुप में इंपोर्टेड 1,600 सीसी और उससे ज्यादा इंजन कैपेसिटी वाली मोटरबाइक पर कस्टम ड्यूटी 50 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत तक कर दिया था। इसी तरह से अर्ध निर्मित यूनिट यानी एसकेडी के तौर पर इंपोर्टेड मोटरबाइक पर कस्टम ड्यूटी 205 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। सीकेडी यानी ऐसी मोटरबाइक जिनके स्पेयर पार्ट्स बाहर से इंपोर्ट होते हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरीके से भारत में तैयार किया जाता है, उन पर ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
UFO Investigation: एलियन की तलाश तेज! व्हाइट हाउस ने बनाई विशेष टीम, हार्वर्ड के मशहूर वैज्ञानिक करेंगे जांच
अमेरिका के द्वारा लगता है 0 टैक्स
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ज्यादातर इंपोर्टेड बाइकों पर 0 ड्यूटी लगाता है। हालांकि 500 सीसी से 800 सीसी के बीच इंजन कैपेसिटी वाले टू व्हीलर्स पर 1.2 प्रतिशत और 800 सीसी से ज्यादा कैपेसिटी वाले व्हीकल्स पर 2.4 प्रतिशत ड्यूटी लगता है। अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा के बाद भारत अमेरिका के संयुक्त बयान के अनुसार नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी है। अमेरिका ने टैरिफ कटौती के भारत के हालिया उपायों का स्वागत किया है। हार्ले डेविडसन के इंडियन पार्टनर हीरो मोटोकॉर्प से इस ब्रांड के क्षमता विस्तार के संबंध में पूछे जाने वाले सवालों का अभी कोई जवाब नहीं आया है।
Harley davidson will do magic in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














