-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Halwa Ceremony Organized In North Block Union Finance Minister Nirmala Sitharaman
केंद्रीय बजट 2024-25: नॉर्थ ब्लॉक में मनाई गई ‘हलवा सेरेमनी’, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परोसा
- Written By: शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget 2024) के लिए बजट तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने वाला ‘हलवा सेरेमनी’ बुधवार (24 जनवरी) को नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित की गई। इस दौरान, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड समेत वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सीतारमण अपने हाथों से सबको हलवा परोसा।
बता दें कि बजट से पहले हलवा समारोह इस बात का परिचायक होता है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसके छपने का काम शुरू हो चुका है। इस समारोह में बजट तैयार करने वाले अधिकारीयों का आभार प्रकट किया जाता है। बजट तैयार करते समय इन्हे अपने परिवार वालों से संपर्क नहीं करने दिया जाता है।
#WATCH | Delhi | The Halwa ceremony, marking the final stage of the Budget preparation process for Interim Union Budget 2024, was held in North Block, today, in the presence of Union Finance & Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman and Union Minister of State for Finance… pic.twitter.com/wjoyI5QqQ3 — ANI (@ANI) January 24, 2024
पिछले तीन बजटों की तरह इस बार भी अंतरिम केंद्रीय बजट 2024-25 पेपरलेस रूप में दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना 6वां आम बजट पेश करेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार 1 फरवरी, 2024 को संसद में वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद, बजट दस्तावेज Android और Apple OS दोनों प्लेटफार्मों पर ‘केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप’ पर उपलब्ध होंगे।
बजट में इन मुद्दों पर फोकस
आने वाले इस बजट को लेकर संभावना है कि यह बजट देश की गरीब जनता और किसानों के लिए अच्छा होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा था कि ‘मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है गरीब, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है युवा, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है महिलाएं, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है किसान. इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा। ऐसे में अब संभावना है कि गरीब युवा महिला और किसान के लिए यह बजट कई नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आयेगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
2024 के बजट का क्या है प्लान
दरअसल आने वाले इस बजट को संपूर्ण विकास के तोर पर देखा जा रहा है। जी हां आपको बता दें कि पीएम मोदी ने पहले बता दिया था कि बजट 2024-25 समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा जो अमृत काल के दृष्टिकोण के तहत सात प्राथमिकताओं में से एक है। आगे उन्होंने 2024 के बजट को लेकर कहा था कि केंद्र उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम किसान और स्वच्छ भारत जैसी समावेशी विकास योजनाओं के लिए और अधिक उपाय कर सकता है क्योंकि ये ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की कुंजी हैं। गरीबों और किसानों पर अधिक केंद्रित किया जा सकता है।
युवा केंद्रित होगा बजट
जैसे देश को गरीबी से मुक्त कराने के लिए सरकार प्रयत्नशील है ठीक वैसे ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता युवा शक्ति पर भी है। जी हां केंद्र सरकार देश के युवाओं की क्षमता का अच्छे से उपयोग करके उनके भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। बता दें कि युवाओं के बीच वृद्धि और विकास में शिक्षा और कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में निवेश शामिल होगा। इनमें खास तोर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सहायक आर्थिक नीतियों जैसी कई पहल युवाओं को सशक्त बनाएंगी। इसके साथ ही युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगी और पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करेंगी। इस तरह यह बजट युवाओं के लिए कई तरह से सकारात्मक हो सकता है।
महिला सशक्तिकरण
जहां हम देख रहे है कि देश के हर बड़े क्षेत्र का नेतृत्व देश की महिलाएं कर रही है तो ऐसे में उम्मीद है कि इस बार केंद्र सरकार अंतरिम बजट में महिला केंद्रित योजना की घोषणा कर सकती है। जी हां इस बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिला सशक्तिकरण पर पेश करेंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा पहले ही पात्रता मानदंड, वार्षिक आय, राशि के आकार के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। ये कल्याणकारी योजनाएं विशेष रूप से आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं को लक्षित करेंगी। ऐसे में संभावना है कि देश में आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई महिलाओं को इस बजट से राहत मिल सकती है।
Halwa ceremony organized in north block union finance minister nirmala sitharaman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














