- Hindi News »
- Business »
- Government Takes Action Against High Fares Of Prayagraj Flights For Mahakumbh Indigo Reduces Fares By 50 Percent
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के लिए इंडिगो ने किराया 50% तक घटाया, सरकार के सख्ती के बाद हरकत में एयरलाइन कंपनियां
महाकुंभ मेले की वजह से हवाई यात्रा की मांग बहुत तेजी से बढ़ी जिससे किराये में भी जबर्दस्त उछाल आया है। ऐसी स्थिति में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को उचित बनाने के लिए कहा था।
- Written By: मनोज आर्या

(डिजाइन फोट/ नवभारत)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व के कोने-कोने से लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। इस बीच श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखकर प्रयागराज की उड़ानों के लिए एयरलाइन कंपनियों ने किराया में बेहद बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, लोगों के शिकायकत के बाद बुधवार को नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से उचित किराया तय करने के लिए आदेश दिया है। इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इसके पहले उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज की उड़ानों का हवाई किराया बुहत अधिक हो जाने की बात कही और विमानन नियामक डीजीसीए से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की। प्रयागराज के संगम क्षेत्र में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश के लाखों लोग पहुंच रहे हैं।
महाकुंभ मेले की वजह से बढ़ी है मांग
महाकुंभ मेले की वजह से हवाई यात्रा की मांग बहुत तेजी से बढ़ी जिससे किराये में भी जबर्दस्त उछाल आया है। ऐसी स्थिति में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को उचित बनाने के लिए कहा था। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को सचिव वी वुलनाम, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रयागराज की उड़ानों के संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सोशल मीडिाय प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मंत्रालय की ओर से कहा गया कि महाकुंभ महोत्सव के दौरान उचित किराया बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए हवाई संपर्क की पर्याप्तता की समीक्षा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
हवा में मचा हड़कंप! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
आखिर क्यों 7 घंटे बाद वापस लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट? एयरलाइन ने बताई वजह; दिल्ली से लंदन जा रहा था विमान
West Asia Aviation Crisis: दुबई में विमानों की लैंडिंग रुकी, एयर इंडिया ने शुरू कीं 44 विशेष उड़ानें
मिडिल ईस्ट में महाजंग: एयर इंडिया ने रद्द कीं दुबई-अबू धाबी की उड़ानें, क्या आप भी होने वाले हैं परेशान?
इंडिगो ने 30-50 प्रतिशत तक घटाए प्राइस
मंत्रालय की ओर से की गई पोस्ट में गया कि श्रद्धालुओं को एक सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के लिए हवाई किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। हालांकि एयरलाइन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, 31 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 21,200 रुपये से अधिक है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत 9,000 रुपये है। इंडिगो लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए उड़ानें संचालित करती है। हालांकि एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट की ओर से प्रयागराज की उड़ानों के किराये को लेकर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उपभोक्ता मामलों के मंत्री DGCA को लिखा था पत्र
इससे पहले दिन में उपभोक्ता मामलों के मंत्री जोशी ने कहा कि हवाई किराया बहुत अधिक हो जाने से महाकुंभ में भाग लेने की योजना बना पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि किराया कीमतें कम करने के लिए कदम उठाने को डीजीसीए को लिखा गया है। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि प्रयागराज के लिए हवाई किराया उचित बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है। फिलहाल देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए लगभग 80,000 मासिक सीटों के साथ 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं। प्रयागराज 26 शहरों तक पहुंचने वाली सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के जरिये जुड़ा हुआ है।
Government takes action against high fares of prayagraj flights for mahakumbh indigo reduces fares by 50 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
Apr 03, 2026 | 04:10 PMजल जीवन मिशन; छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी का सख्त रुख, देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
Apr 03, 2026 | 04:02 PMवैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा
Apr 03, 2026 | 04:02 PMNathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
Apr 03, 2026 | 03:57 PMकल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
Apr 03, 2026 | 03:57 PMNCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
Apr 03, 2026 | 03:57 PMअसम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
Apr 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














