
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate 8 January 2026: गुरुवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह करीब 11 बजे फरवरी डिलीवरी के लिए सोने का भाव बीते सत्र की तुलना में 0.68 प्रतिशत गिरकर ₹1,37,067 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत भी 1.62 प्रतिशत कम होकर ₹2,46,550 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को सोने का भाव लगभग 4,440 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह गिरावट पिछले सत्र के नुकसान के बाद आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका से आने वाले मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और भू-राजनीतिक घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि कल सुबह यह 1,38,830 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो कल 1,27,260 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इसके साथ 18 कैरेट सोने का भाव भी गिरकर 1,03,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,04,130 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। आज एक किलो चांदी का भाव 2,57,100 रुपये पर आ गया।
देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में थोड़ी भिन्नता देखी जा रही है। दिल्ली में 8 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,815 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹12,665 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का ₹10,365 प्रति ग्राम रहा।
यह भी पढ़ें: लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 26100 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लाल निशान पर
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,800 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹12,650 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का ₹10,350 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चेन्नई में सोने की कीमतें थोड़ी अधिक रही, जहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,909, 22 कैरेट का ₹12,750 और 18 कैरेट का ₹10,640 प्रति ग्राम रहा। इसी प्रकार बैंगलोर में सोने की कीमतें मुंबई और कोलकाता के समान ₹13,800, ₹12,650 और ₹10,350 प्रति ग्राम रही।






