-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Investors Celebrate Diwali 15 Days Early Earning Over 75 Percent In A Year
सोने-चांदी के निवेशकों की 15 दिन पहले ही ‘दीवाली’, एक साल में 75% से अधिक का मुनाफा; देखें आंकड़े
- Written By: मनोज आर्या
Gold And Silver Return: सोने की कीमतों में पिछले 20 वर्षों में तेज बढ़ोतरी हुई है। 2005 के 7000 रुपये से बढ़कर सोना 2025 में 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह बढ़ोतरी लगभग 1660 फीसदी है।

सोने-चांदी के रिटर्न से निवेशकों की दिवाली गुलजार, (प्रतीकात्मक तस्वरी)
Gold-Silver Rate Today: इस साल सोने और चांदी की कीमतों ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सोने के भाव 1.23 लाख और चांदी की कीमतें 1.57 लाख के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का अनुमान था कि सोना इस दीवाली सवा लाख रुपये का स्तर छू लेगा और इसी अनुमान के मुताबिक यह इसके काफी करीब पहुंच गया है। इस तरह सोने और चांदी में निवेश करने चालों की 15 दिन पहले ही दीवाली शानदार हो गई है।
सोने के दाम 1 जनवरी 2025 को 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसमें अब तक 45,700 रुपये का उछाल आ चुका है। यानी यह निवेशकों को 55 फीसदी से अधिक मुनाफा दे चुका है। इसकी कीमतों में सबसे तेज उछाल सितंबर के दौरान दर्ज किया गया। सितंबर से अब तक इसके दाम 25,300 रुपये उछल चुके हैं। वहीं, 2025 की पहली छमाही में इस कीमती धातु ने निवेशकों को लगभग 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया था। 30 जून को इसके दाम 97,583 रुपये तक पहुंचे थे।
20 सालों में 1660% बढ़ा चांदी का भाव
सोने की कीमतों में पिछले 20 वर्षों में तेज बढ़ोतरी हुई है। 2005 के 7000 रुपये से बढ़कर सोना 2025 में 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह बढ़ोतरी लगभग 1660 फीसदी से अधिक की है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने के भाव 3970 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
| वर्ष | सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | सेंसेक्स (अंक) |
|---|---|---|
| 2005 | 7,000 | 8,000 |
| 2010 | 18,500 | 20,509 |
| 2015 | 26,000 | 26,117 |
| 2020 | 49,500 | 47,751 |
| 2024 | 73,250 | 74,850 |
| 2025 | 1,23,300 | 81,846 |
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर सोने में यह तेजी बरकरार रही तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम जल्द ही 4500 डॉलर तक पहुंच सकते हैं। भारत में यह कीमत 1.45 लाख के करीब होगी। इससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।
चांदी ने भी निवेशकों को किया मालामाल
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी इस साल 75.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिसंबर 2024 के अंत में चांदी 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी, जो अब उछलकर 1,57,400 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। बीते शुक्रवार को चांदी के दाम पहली बार 1.50 लाख रुपये पहुंचे थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ चांदी 48.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में बंपर उछाल, 150 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 25,000 के पार
अब 1.45 लाख रुपये का अगला लक्ष्य
निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में सोना सुरक्षित निवेश बना हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव और डॉलर पर भरोसा कम होने जैसी परिस्थितियों ने निवेशकों को यूएस ट्रेजरी से रकम निकालकर सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है।
Gold silver investors celebrate diwali 15 days early earning over 75 percent in a year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














