Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऑल टाईम हाई पर पहुंचा भाव; देखें आज का रेट

Gold And Silver Price: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज गोल्ड और सिल्वर ने एक बार फिर ऑल टाईम हाई को छुआ है।
Gold And Silver Price Update 6th October
सोने और चांदी का भाव, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Gold And Silver Price Update Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इस बढ़त के साथ ये दोनों कीमती धातु एक बार फिर ऑल टाईम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,105 रुपये बढ़कर 1,19,059 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,16,954 रुपये पर था। वहीं, चांदी की कीमत भी 2,940 रुपये महंगी होकर 1,48,550 रुपये पर पहुंच गई है। कल ये 1,45,610 रुपये पर थी।

कीमतों में आई तेजी के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 1,19,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,09,058 रुपये, 18 कैरेट सोने का भाव 89,294 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 69,650 रुपये हो गया है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,20,920 ₹1,10,850
मुंबई ₹1,20,770 ₹1,10,700
कोलकाता ₹1,20,770 ₹1,10,700
चेन्नई ₹1,20,660 ₹1,10,600
जयपुर ₹1,20,920 ₹1,10,850
भोपाल ₹1,20,820 ₹1,10,750
पटना ₹1,20,820 ₹1,10,750
लखनऊ ₹1,20,920 ₹1,10,850
रायपुर ₹1,20,770 ₹1,10,700
अहमदाबाद ₹1,20,820 ₹1,10,750

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com