सोने-चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold And Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फार्मा सेक्टर पर नया टैरिफ बम का असर घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिला। जहां सेंसेक्स लगभग 400 अंकों तक गिर गया, इस बड़ी गिरावट का प्रभाव कमोडिटी मार्केट पर भी देखा जा रहा है। देश में सोने के दाम आज बढ़ गए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में गोल्ड के दाम 160 रुपये बढ़ गए हैं। गोल्ड अभी 113,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
सोने के इतर चांदी की कीमतों में 240 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। चांदी के दाम अभी 136,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। bullions.co.in के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अभी सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। गोल्ड के भाव 0.140 फीसदी की तेजी के साथ 113,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के दाम में अभी तेजी देखी जा रही है। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। चांदी के रेट 240 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गए हैं।
जहां एक ओर देश में सोने की कीमतों में तेजी आई है। वहीं, दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में सोने के दाम बढ़ गए है। यानी यहां पर आज आपको 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के भाव देश की राजधानी दिल्ली में 250 रुपये प्रति 10 बढ़ कर 113,080 रुपये पर आ गए है। मुंबई में सोने के दाम 450 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। सोने की कीमत 113,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गोल्ड के भाव आज 0.400 फीसदी बढ़ गए हैं।
सर्राफा बाजार से अलग फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के भाव बढ़ गए है। 3 अक्टूबर 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम बढ़ गए है। इसकी कीमत 471 रुपये प्रति ग्राम बढ़ कर 113100 रुपये पर आ गई है। वहीं, चांदी के दाम भी वायदा बाजार में भाग गए हैं। 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाली सिल्वर के भाव 553 रुपये बढ़कर 137609 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: सितंबर में IPO का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 28 साल में पहली बार 25 कंपनियों की लिस्टिंग; MSME का ऑलटाईम हाई
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।