-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- September Saw Historic Ipo Record With 25 Companies Listing For First Time In 28 Years
सितंबर में IPO का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 28 साल में पहली बार 25 कंपनियों की लिस्टिंग; MSME का ऑलटाईम हाई
- Written By: मनोज आर्या
IPO: विश्लेषकों ने इस उछाल का श्रेय मजबूत विदेशी संस्थागत निवेश और सेकेंडरी बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद खुदरा निवेशकों और म्यूचुअल फंडों की निरंतर मांग को दिया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Initial Public Offering: भारतीय प्राइमरी मार्केट के लिए सितंबर का महीना बीते 28 वर्षों में सबसे व्यस्त रहा है। इस दौरान 25 कंपनियों की लिस्टिंग हुई, जो कि जनवरी 1997 के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है, जिस दौरान 28 कंपनियां सूचीबद्ध हुई थीं। स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध डेटा के मुताबिक, एसएमई आईपीओ की गतिविधियां भी इस महीने रिकॉर्ड स्तर पर रही हैं और छोटी कंपनियां 53 आईपीओ के जरिए 2,309 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही हैं। यह एक महीने में एसएमई कंपनियों द्वारा जुटाई गई अब तक की सबसे अधिक राशि है। वहीं, इस दौरान कुल 25 मेनबोर्ड आईपीओ ने 13,300 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए हैं।
विश्लेषकों ने इस उछाल का श्रेय मजबूत विदेशी संस्थागत निवेश और सेकेंडरी बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद खुदरा निवेशकों और म्यूचुअल फंडों की निरंतर मांग को दिया है। सेकेंडरी बाजार में मूल्यांकन संबंधी चिंताओं के बीच म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां, पेंशन फंड और खुदरा निवेशक लगातार नए इश्यू की तलाश कर रहे हैं।
एक महीने में 80,364 से 80,795 पर पहुंच सेंसेक्स
महीने के दौरान सेंसेक्स 80,364 से बढ़कर 80,795 पर पहुंच गया है और बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त, टेक स्टार्टअप्स को फंडिंग देने के मामले में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश केवल अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम से पीछे है, लेकिन जर्मनी और फ्रांस जैसे विकसित देशों से आगे निकल गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
नासिक के अंगूर से IT तक… जानिए भारत-UK डील से महाराष्ट्र की जनता को कैसे मिलेगा फायदा! CM फडणवीस ने क्या कहा
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
शेयर बाजार में सुस्ती, कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 0.50% फिसला
सेबी ने आईपीओ नियमों में किया बदलाव
सेबी ने अपनी हालिया बोर्ड बैठक में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना बना रही बड़ी कंपनियों के लिए न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) मानदंडों को संशोधित करने का निर्णय लिया। नए मानदंडों के तहत, 50,000 करोड़ रुपए से 1 लाख करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों को अब सार्वजनिक शेयरधारिता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक समय मिलेगा।उन्हें सूचीबद्ध होने के पांच वर्षों के भीतर 15 प्रतिशत एमपीएस और 10 वर्षों के भीतर 25 प्रतिशत एमपीएस हासिल करना होगा। वर्तमान में, कंपनियों को तीन वर्षों के भीतर 25 प्रतिशत की सीमा पूरी करनी होती है।
ये भी पढ़ें: Dollar vs Rupee: ऑल टाइम लो से उबरा रुपया, डॉलर के मुकाबले छह पैसे चढ़कर 88.70 पर पहुंचा
मजबूत उछाल की वजह
विश्लेषक इस उछाल का श्रेय मजबूत विदेशी संस्थागत निवेश और खुदरा निवेशकों व म्यूचुअल फंडों की लगातार मांग को देते हैं, जबकि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। सितंबर महीने में भी दो हिस्सों में गिरावट रही, शुरुआत में तेजी, बाद में अस्थिरता, लेकिन फिर भी बढ़त हासिल हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में 2-2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, बीएसई मिडकैप में 3 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
September saw historic ipo record with 25 companies listing for first time in 28 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bigg Boss 20: अक्टूबर में छोटे पर्दे पर होगी सलमान खान की एंट्री, इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
Jul 17, 2026 | 10:02 AMFIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ
Jul 17, 2026 | 10:00 AMBody Detox: बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करना है? अपनाएं ये 10 स्मार्ट टिप्स, शरीर रहेगा फिट और फ्रेश
Jul 17, 2026 | 09:56 AMExplainer: न कोयला, न डीजल, न बिजली का तार; फिर कैसे खुद करंट पैदा कर दौड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन? जानें सबकुछ
Jul 17, 2026 | 09:48 AMनासिक कुंभमेला 2027 के लिए ‘कुंभ स्किलिंग प्रोजेक्ट’ मंजूर: 4,300 युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार
Jul 17, 2026 | 09:48 AMबिलकिसगंज CHC में नवजात की मौत: डॉक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण नहीं मिल सका इलाज, BMO ने दिए जांच के आदेश
Jul 17, 2026 | 09:42 AMUkraine New PM: जेलेंस्की ने किया नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सेरगी कोरेत्स्की बने यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री
Jul 17, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














