- Hindi News »
- Business »
- Gautam Adani Will Join Jagannath Rath Yatra Left For Puri From Bhubaneswar
पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होंगे गौतम अडाणी, भुवनेश्वर से हुए रवाना
सोशल मीडिया पोस्ट में गौतम अडाणी ने लिखा कि आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति का उत्सव है।
- Written By: मनोज आर्या

गौतम अडाणी, (कॉन्सेप्ट फोटो)
भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी में 27 जून, 2025 से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथयात्रा के चलते देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त पुरी पहुंचे हुए हैं। इसी क्रम में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी भी भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन करने के लिए आज शनिवार को पुरी पहुंचने वाले हैं। वह भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। यहां से वह पुरी के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अडाणी ग्रुप ने प्रयागराज महाकुंभ की ही तरह पुरी में भी भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ का आयोजन किया। इसका मकसद पुरी आए लाखों की संख्या में भक्तों को साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
#WATCH | Odisha: Adani Group Chairperson Gautam Adani arrives in Bhubaneswar. From here, he will head to Puri for Shree Jagannath #RathYatra. Adani Group has initiated the ‘Prasad Seva’ in Puri Dham and is undertaking a comprehensive ‘seva’ effort to support both pilgrims and… pic.twitter.com/wFeCWQKbog — ANI (@ANI) June 28, 2025
अडाणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
इससे पहले 27 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गौतम अडाणी ने लिखा कि आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव है। इस पुण्य अवसर पर, लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी परिवार पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है। हर भक्त को स्वच्छ, पौष्टिक और प्रेमपूर्वक परोसा गया भोजन मिले, इसी संकल्प के साथ पुरी धाम में हमने ‘प्रसाद सेवा’ आरंभ की है।
सम्बंधित ख़बरें
रहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
Adani Energy Plan: 2047 तक विकसित भारत के लिए अदाणी ग्रुप का 100 बिलियन डॉलर निवेश, सागर अदाणी ने किया ऐलान
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से, हमें पुरी धाम की पावन रथयात्रा में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम… pic.twitter.com/2uVoLRnuDI — Gautam Adani (@gautam_adani) June 27, 2025
जगन्नाथ रथ यात्रा क्यों निकाली जाती है?
जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रमुख उद्देश्य भगवान जगन्नाथ को उनके मौसी के घर ले जाना होता है। हर साल आषाढ़ महीने की द्वितीया तिथि को यह यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मंदिर से बाहर निकलते हैं और सात दिन के लिए श्रीगुंडिचा मंदिर में रहते हैं। यह मंदिर ही उनके मौसी का घर माना जाता है।
2 शादी, 3 गर्लफ्रेंड और 13 बच्चे, 54 वर्षीय बिलिनेयर मस्क की अनटोल्ट स्टोरी
पौराणिक कथा के अनुसार जब भगवान श्रीकृष्ण द्वारका चले गए थे, तब उन्होंने राधा और व्रजवासियों से वादा किया था कि वे हर साल एक बार उनसे मिलने आएंगे। इसी भावना से यह रथ यात्रा जुड़ी हुई मानी जाती है, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों के बीच आते हैं। श्रीगुंडिचा मंदिर को उनकी मौसी का घर कहा जाता है और वहां उन्हें विशेष रूप से ‘पोडा पीठा’ नामक पकवान चढ़ाया जाता है जो मौसी के स्नेह का प्रतीक है।
Gautam adani will join jagannath rath yatra left for puri from bhubaneswar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
May 25, 2026 | 02:13 PMDhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
May 25, 2026 | 02:12 PMहिम्मत है तो ‘वर्चुअल बकरा’ काट के दिखाओ, बकरीद और मदरसों पर नितेश राणे का सबसे विवादित बयान
May 25, 2026 | 02:12 PMविदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
May 25, 2026 | 02:04 PMCSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
May 25, 2026 | 02:00 PMFire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
May 25, 2026 | 01:55 PMNTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
May 25, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














