-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gautam Adani Visit Jagannath Puri With Family For Rath Yatra
भक्ति के रस में डूबे अडानी, परिवार समेत रथ यात्रा के लिए पहुंचे जगन्नाथ पुरी
- Written By: अपूर्वा नायक
इस साल भी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर श्रीक्षेत्र से गुंडिचा मंदिर की ओर निकले हैं।इस मौके पर गौतम अडानी भी भक्ति के रंग में डूबे दिखे।

गौतम अडानी और पत्नी प्रीति अडानी (सौ. सोशल मीडिया X )
पुरी : ओडिशा के जगन्नाथ पुरी समेत पूरे देश में रथ यात्रा के महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 27 जून को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए अपने मंदिर से बाहर आए हैं।
इसी सिलसिले में देश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनका परिवार भी इस रथ यात्रा में दर्शन के लिए जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचा हैं। शनिवार को अडानी परिवार ना सिर्फ रथ यात्रा में शामिल हुआ बल्कि उन्होंने पूजा- अर्चना भी की।
गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति, बेटे करण और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुंडिया मंदिर के पास भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों के सामने खड़े होकर पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
आगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन
बिजनेसमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा से हमें पुरी धाम की पवित्र रथ यात्रा में सेवा करने का अवसर मिला है। आज से शुरू हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है जब भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें अपने दिव्य दर्शन देते हैं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ। भक्तों के बीच साक्षात भगवान को देखना, विनम्रता, सरलता और करुणा की पराकाष्ठा का अनुभव है। यह रथ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप है, जो मन, बुद्धि और आत्मा, तीनों को आनंदित कर देती है। पुरी… pic.twitter.com/mrc3QvrHq9 — Gautam Adani (@gautam_adani) June 28, 2025
साथ ही उन्होंने लिखा है कि मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, और सेवा ही आध्यात्मिक साधना है। जय जगन्नाथ! प्रशासन और सेवादारों ने उद्योगपति का स्वागत किया और उन्हें ‘पट्टा वस्त्र’ और फूल भेंट किए।
कांटा लगा गर्ल की इतनी थी दौलत, सिर्फ 42 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेशों के भक्तों का तांता लगा हुआ रहता हैं। रथ यात्रा से पहले भी गौतम अडानी ने महाकुंभ 2025 में भी इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gautam adani visit jagannath puri with family for rath yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMPakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Jul 08, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
Jul 08, 2026 | 01:05 PMवर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
Jul 08, 2026 | 01:04 PMशिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
Jul 08, 2026 | 01:01 PMMonsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Jul 08, 2026 | 01:01 PMरियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Jul 08, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM














