- Hindi News »
- Business »
- Foreign Exchange Reserves Decreased By 3 23 To 654 86 Billion Dollar
भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 3.23 अरब डॉलर घटकर 654 पर पहुंचा, RBI ने दिए आंकड़े
इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 658.09 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।
- Written By: मनोज आर्या

भारतीय विदेशी मुद्र भंडार में गिरावट
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 3.23 अरब डॉलर घटकर 654.86 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 658.09 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, छह दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.23 अरब डॉलर घटकर 565.62 अरब डॉलर रही। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
सरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
स्वर्ण भंडार में भी गिरावट
आरबीआई द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 66.93 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.03 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.27 अरब डॉलर रहा।
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
भारी भरकम कर्ज में डूबे पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 13 मिलियन डॉलर बढ़ा है। बैंक ने कहा कि 6 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में बैंक का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, कमर्शियल बैंकों के पास रखा विदेशी भंडार 4.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 16.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले उछला रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उठकर 10 पैसे की बढ़त के साथ 84.78 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत सुधार और महंगाई के आंकड़ों में गिरावट के कारण रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोष की निकासी ने स्थानीय मुद्रा में सकारात्मक रुख को सीमित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.87 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.77 के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 10 पैसे की बढ़त है। इससे पहले गुरुवार को रुपया पांच पैसे गिरकर 84.88 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, 9 दिसंबर को रुपया 20 पैसे गिरकर 84.86 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ था।
Foreign exchange reserves decreased by 3 23 to 654 86 billion dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













