-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Farmers Have Expectations From Finance Minister In The Budget
किसान आंदोलन का बजट पर दिखेगा असर? MSP के लिए भूमिपुत्र परेशान; कृषि विभाग लौटा रहा वापिस पैसे
केद्रीय बजट 2024-2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली है। इस बार पेश किए जाने वाले बजट पर किसानों की नजरें टिकी हैं। भूमिपुत्रों सरकार और कृषिमंत्री व निर्मला सीतारमण के तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
- Written By: Saurabh Pal
शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण (फोटो नवभारत डिजाइन)

केद्रीय बजट 2024-2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली है। इस बार पेश किए जाने वाले बजट पर किसानों की नजरें टिकी हैं। भूमिपुत्रों सरकार और कृषिमंत्री व निर्मला सीतारमण के तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

2023-24 में 13,625 करोड़ रुपए कृषि बजट था। इस बार उम्मीद है कि केंद्र सरकार किसानों पर विशेष ध्यान देगी। किसानों की आय दोगुनी का वादा कर सत्ता में आई सरकार अभी तक विशेष काम कृषि सेक्टर के लिए नहीं कर पाई है।

पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र सरकार से नाराज चल रहे हैं। किसान संगठन लगातार केंद्र सरकार पर प्रेशर बना रहे हैं। उनकी स्थिति खराब हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के प्रति नरम रुख अपनाते हुए बजट में एक्स्ट्रा कुछ करना होगा।

पंजाब के किसान कई महीनों से हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। जिससे किसानों की फसलों का उचित रेट मिल सके। सरकार इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे किसानों को खुश करने के लिए कुछ न कुछ अनिवार्य हो गया है।

वहीं कृषि विभाग के खर्चों को लेकर एक चौकान वाला खुलासा हुआ है। दरअसल कृषि विभाग आवंटित बजट खर्च पूरा खर्ज नहीं कर रहा है। बचा हुआ पैसा हर साल सरकारी खजाने में वापिस कर दे रहे हैं। ऐसा तब जब किसानों की हालात दिन ब दिन खराब होती जा रही है।

भारत के किसान न केवल एमएसपी को लेकर परेशान हैं, बल्कि प्रकृतिक समास्याओं से दो-चार होना पड़ता है। बेमौसम बारिश के कारण अक्सर किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में प्रकृतिक आपदा से होने वाली किसानों को परेशानी से राहत पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कृषि और किसान कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2022-मार्च 2023 के दौरान अपने 1.24 लाख करोड़ रुपये के वार्षिक आवंटन में से 21,005.13 करोड़ रुपये वापस कर दिए।

कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा पैसे वापिस लौटाने का कोई पहला मामला नहीं है। दर साल ऐसा विभाग द्वारा किया जाता रहा है। जबकि दूसरी तरफ किसान फटे हाल घूम रहा है। आर्थिक परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या भी कर रहे हैं।
Farmers have expectations from finance minister in the budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM

















