-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Farmers Banana Is Selling For 50 Paise In Andhra Pradesh Jagan Mohan Reddy Raised The Question
Banana Price 1kg: किसान का केला 50 पैसे…दिल्ली में बिक रहा 86 रुपये किलो, यू हीं नहीं भड़क उठे जगन
- Written By: मनोज आर्या
Farmer's Protest: आंध्र प्रदेश के किसानों को केला 50 पैसे किलो बेचना पड़ रहा है। जबकि इस समय दिल्ली में आमेजन फ्रेश फ्रूट्स में केला 86 रुपये किलो बेचा जा रहा है।

केले के साथ किसान, (X/@ysjagan)
Banana Farmers Protest: पिछले दिनों आपने खबर पढ़ी होगी कि मध्य प्रदेश में किसान सड़कों पर प्याज फेंक रहे हैं। इसकी वजह है बाजार में उन्हें एक रुपये किलो प्याज बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसमें उसकी लागत भी नही निकल रही है। इसलिए वह मंडी में फसल नहीं बेच कर विरोधस्वरूप प्याज सड़कों पर फेंक रहे हैं। ऐसी ही एक खबर आंध्र प्रदेश से आई है। वहां के किसानों को केला 50 पैसे किलो बेचना पड़ रहा है। जबकि इस समय दिल्ली में आमेजन फ्रेश फ्रूट्स में केला 86 रुपये किलो बेचा जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केला किसानों की दुर्दशा के बारे में पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह लिखते हैं कि आंध्र प्रदेश के केले के किसानों की हालत बहुत खराब है। एक किलो केला सिर्फ 50 पैसे में बिक रहा है।
किसानों को नहीं मिल रहा उचित दाम
जगन मोहन रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि जी हां, आपने सही सुना, पचास पैसे! यह कीमत माचिस की डिब्बी से भी कम है और एक बिस्किट से भी सस्ती है। किसानों ने लाखों रुपये लगाए और महीनों की मेहनत की, लेकिन उन्हें सिर्फ दर्द मिला। यह सिर्फ केले की बात नहीं है। प्याज से लेकर टमाटर तक, किसी भी फसल का सही दाम (किसानों को) नहीं मिल रहा है। प्राकृतिक आपदाओं के समय न तो मुफ्त फसल बीमा मिला, न ही कोई मदद। जो वादे किए गए थे, वे सब झूठे साबित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
📢 HELLO INDIA, LOOK TOWARDS ANDHRA PRADESH! One kilogram of bananas is being sold for just Rs 0.50!
Yes, you heard it right, fifty paise. This is the plight of banana farmers in AP. Cheaper than a matchbox, cheaper than a single biscuit. This is a cruel blow to farmers who… pic.twitter.com/Egqh7oXDRD — YS Jagan Mohan Reddy (@ysjagan) December 1, 2025
पिछली सरकार में केले का भाव
इसी पोस्ट में वह लिखते हैं कि पिछली सरकार के समय, केले का औसत दाम 25,000 रुपये प्रति टन (25 रुपये प्रति किलो) था। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए दिल्ली तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती थीं। इस व्यवस्था से हजारों परिवार बचे थे। किसानों को मजबूरी में कम दाम पर अपनी फसल बेचने से बचाने के लिए पूरे राज्य में कोल्ड स्टोरेज भी बनाए गए थे। लेकिन आज, चंद्रबाबू नायडू ने किसानों को उनकी किस्मत पर छोड़ दिया है। वे चुपचाप देख रहे हैं कि खेती कैसे बर्बाद हो रही है। अगर आज खाने की चीज की कीमत 50 पैसे है, तो उसे उगाने वाले हाथों की क्या कीमत है? यह सवाल किसानों के मन में है।
ये भी पढ़ें: कम होने वाली है आपके लोन की EMI, चौथी बार रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI; कल आखिरी फैसला
दिल्ली में क्या है केले का भाव?
हमने इस खबर को लिखने से पहले दिल्ली मे केले का दाम चेक किया। ई-कॉमर्स साइट आमेजन के क्विक कॉमर्स सेक्शन में हमने केले की कीमत चेक की। वहां एक किलो केले का दाम 86 रुपये बताया जा रहा है, वह भी 28% डिस्काउंट पर। केले का असली दाम तो 120 रुपये किलो बताया जा रहा है।
Farmers banana is selling for 50 paise in andhra pradesh jagan mohan reddy raised the question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













