-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Due To Iran Israel Tension Heavy Increase In Petrol And Diesel Prices Bad Condition Of Pakistan
ईरान-इजरायल टेंशन से बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, पाकिस्तान का बुरा हाल, भारत में कोई असर नहीं
- Written By: मनोज आर्या
ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष से पाकिस्तान का बुरा हाल हो गया है। यहां पेट्रोल के रेट में 4.80 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के भाव में 7.95 रुपये का इजाफा हुआ है।

प्रतिकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसके वजह से पाकिस्तान में लोगों का बुरा हाल हुआ है। यहां पेट्रोल की कीमतों में 4.80 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल 7.95 रुपये महंगा हुआ है। पाकिस्तान में आज सोमवार, (16 जून) को पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए गए। शेल की वेबसाइट के अनुसार, पेट्रोल 258.43 रुपये और डीजल 262.59 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं, दूसरी ओर भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दी हैं। कच्चे तेल के भाव में तेजी के बावजूद आज भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रही है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
क्रूड ऑयल का भाव पहुंचा 75 के पार
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंट क्रूड का अगस्त वायदा 1.37 प्रतिशत की बढत के साथ 75.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, डब्लूटीआई का जुलाई वायदा 1.38 प्रतिशत उठकर 73,99 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
भारत के इन शहरों में पेट्रोल सबसे सस्ता
- पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 82.46 रुपये प्रति लीटर
- ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश- 90,87 रुपये प्रति लीटर
- सिलवासा, दादरा और नगर हवेली- 92.37 रुपये प्रति लीटर
- दमन, दमन और दीव- 92.55 रुपये प्रति लीटर
- हरिद्वार, उत्तराखंड-92.78 रुपये प्रति लीटर
- रुद्रपुर, उत्तराखंड- 92.94 रुपये प्रति लीटर
- उना, हिमाचल प्रदेश- 93.27 रुपये प्रति लीटर
- देहरादून, उत्तराखंड- 93.35 रुपये प्रति लीटर
- नैनीताल, उत्तराखंड- 93.41 रुपये प्रति लीटर
देश के इन शहरों में डीजल सबसे सस्ता
- पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह-78.05 रुपये प्रति लीटर
- इटानगर, अरुणाचल प्रदेश- 80.38 रुपये प्रति लीटर
- जम्मू, जम्मूऔर कश्मीर- 81.32 रुपये प्रति लीटर
- संबा, जम्मू और कश्मीर- 81.58 रुपये प्रति लीटर
- कठुआ, जम्मू और कश्मीर- 81.97 रुपये प्रति लीटर
- उधमपुर, जम्मू और कश्मीर- 82.15 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़- 82.44 रुपये प्रति लीटर
यूपी-बिहार समेत कई शहरों में घटे तेल के दाम
सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने क्रूड का भाव 75 डॉलर पार जाने के बावजूद तेल की कीमतों में कटौती कर दी है। आज यूपी और बिहार सहित कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे महनगरों में तेल की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है।
EMI भरने से चूक गए तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप, हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान
वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है।
Due to iran israel tension heavy increase in petrol and diesel prices bad condition of pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














