- Hindi News »
- Business »
- If You Miss Paying Emi You Will Be In Trouble These 5 Big Losses Can Happen
EMI भरने से चूक गए तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप, हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान
केवल एक EMI समय पर जमा नहीं करने से आपका क्रेडिट स्कोर 50 से 70 प्वाइंट्स तक नीचे आ सकता है। इससे आपको आगे भविष्य में कोई नया लोन लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: देश में लोन लेने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही लोन डिफॉल्ट यानी की कर्ज नहीं चुकाने के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि आपने भी पर्सनल लोन लिया है, तो हर महीने की ईएमआई (EMI) समय पर जमा करना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा करने से आप चूक जाते हैं, तो ये पांच बड़ी समस्याएं आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी।
क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा प्रभाव
केवल एक ईएमआई (EMI) समय पर जमा नहीं करने से आपका क्रेडिट स्कोर 50 से 70 प्वाइंट्स तक नीचे आ सकता है। इससे आपको यह समस्या होती है कि आगे भविष्य में कोई नया लोन लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है या ब्याज दरें काफी ज्यादा हो सकती हैं।
लेट फीस से बढ़ेगा आर्थिक बोझ
किसी भी महीने की ईएमआई (EMI) मिस करने पर बैंक या NBFC आम तौर पर लेट फिस के रूप में 1-2 प्रतिशत की चार्ज वसूलते हैं। इसके साथ ही इसमें फाइन भी लगता है जो आपके लोन की कुल लागत को और भी बढ़ा देता है। EMI बाउंस करने का सीधा असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। अगर आप समय पर अपना किश्त जमा करते हैं, तो आगे आपको लोन के बेहतर विकल्प मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
90 दिनों के बाद NPA घोषित
अगर कोई भी शख्स 90 दिनों के अंदर अपने लोन का एक भी ईएमआई जमा नहीं किया, तो इसे माइनर डिफॉल्ट कहा जाता है। वहीं, 90 दिनों के बाद यह लोन नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित हो जाता है और आपकी आर्थिक छवि खराब हो जाती है। आपके क्रेडिट स्कोर पर इसका असर सालों तक रहता है और भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल हो सकता है।
कानूनी कार्रवाई का सामना
यदि आपने 60 दिनों तक ईएमआई नहीं जमा किया, तो बैंक या लोन लेंडिंग कंपनी की ओर से आपको रिकवरी के लिए कॉल्स आने लगती हैं। ज्यादा समय तक डिफॉल्ट करने पर बैंक आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर सकता है। खासकर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्, एक्ट, 1881 के तहत आपके खिलाफ मामला बन सकता है।
इस सप्ताह कैसा कारोबार करेगा शेयर बाजार, ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड पर असर
आपको बता दें कि जब बार-बार EMI बाउंस होता है और लोन एनपीए बन जाता है, तो आपका फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरह से खराब हो जाता है। इस स्थिति में अगर भविष्य में आप कोई लेना चाहते हैं तो आपको बहुत ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिलेगा या बैंक लोन देने से इनकार भी कर सकते हैं।
If you miss paying emi you will be in trouble these 5 big losses can happen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी पर सियासी बयानबाजी तेज, खंडेलवाल बोले- ये कोई चिंता का विषय नहीं
May 23, 2026 | 02:38 PMPune Metro Uber QR Ticket : पुणे मेट्रो का सफर हुआ डिजिटल, अब उबर ऐप से बुक होंगे QR टिकट
May 23, 2026 | 02:35 PMFarah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
May 23, 2026 | 02:35 PMछत्रपति संभाजीनगर: ड्रग्स तस्करी में इस्तेमाल होने वाली निजी ट्रेवल्स की बस का परमिट 30 दिनों के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 02:33 PMMango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
May 23, 2026 | 02:28 PMबेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
May 23, 2026 | 02:28 PMChemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














